हम हर नतीजे के लिए तैयारः पुतिन
यूक्रेन। आखिरकार वही हुआ जिसकी संभावनाएं कई दिनों से जताई जा रही थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज अपनी सेनाओं को यूक्रेन पर हमले के आदेश दे दिए गए। जिसके बाद रूसी सेना ने यूक्रेन के कई सैन्य ठिकानों और एयरवेज को निशाना बनाया गया। यूक्रेन की राजधानी कीव में कई धमाकों की खबर है। रूसी हमले में अनेक नागरिकों के हताहत होने की खबर है।
रूस के हमले की आशंका के बीच यूक्रेन में पहले ही आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी। यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू कर दिया गया है। सभी नागरिक यातायात बंद कर दिए हैं तथा लोगों से अपने घरों में ही रहने को कहा गया है। रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव सहित मारिया पोल, सुमाकी, खार, युआनो सहित कई शहरों में बम बरसाने की खबरें हैं तथा कई एयरवेज को ध्वस्त कर दिया गया है। राजधानी कीव का एयरपोर्ट खाली करा लिया गया है।
रूस के हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने विश्व राष्ट्रों से सहयोग की अपील की है। वहीं पुतिन के निर्णय से नाराज अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि इस युद्ध में होने वाले नुकसान के लिए रूस और पुतिन ही जिम्मेवार होंगे। जबकि रूस के राष्ट्रपति ने आज अपने संदेश में स्पष्ट कहा गया है कि अगर किसी भी देश ने इसमें हस्तक्षेप किया तो उसे इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि वह अपने राष्ट्रीय हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। रूस ने आज हमले में बैलास्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल भी किया है। रूस के हमले के बाद दुनिया भर के शेयर बाजार धड़ाम हो गए हैं। सेंसेक्स 2700 अंक लुढ़क गया है तथा क्रूड आयल के दामों में भारी तेजी आ गई है।
उधर यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास द्वारा यूक्रेन में रह रहे अपने छात्र और नागरिकों से अपील की गई है कि वह जहां भी है वही रहे। समाचार लिखे जाने तक रूस के हमले जारी थे तथा रूसी सेना के यूक्रेन में घुसने की खबरें थी। वही यूक्रेन ने भी रूस के 5 युद्धक विमानों को मार गिराने का दावा किया है जबकि रूस ने इन खबरों का खंडन किया है। रूस के हमले के बाद यूक्रेन के कई शहरों में धमाकों की गूंज सुनाई दे रही है तथा आग की लपटें और धुएं के गुबार देखे गये है।
यूक्रेन में फंसे लोगों को लेने गया विमान आधे रास्ते से लौटा
नई दिल्ली। रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए मिसाइल हमले के बाद भारत सहित तमाम विश्व राष्ट्रों की चिंताएं बढ़ गई है। हालांकि हालात को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों से कई दिन पहले ही यूक्रेन छोड़ने को कह दिया था लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में छात्र व नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं। जो अब अपना वीडियो जारी कर अपनी सुरक्षित वापसी की अपील कर रहे हैं तथा यूक्रेन के हालात खराब होने की जानकारी दे रहे हैं। यूक्रेन में भारत के 20 हजार से अधिक नागरिक फंसे हुए हैं। भारत सरकार द्वारा इनकी वापसी के लिए आज एयर इंडिया का विमान भेजा गया था लेकिन युद्ध छिड़ने के कारण यह विमान बीच रास्ते से वापस लौट आया। भारतीय दूतावास द्वारा अपने नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। लेकिन उनकी वापसी के फिलहाल रास्ते बंद नजर आ रहे हैं जिस कारण उन्हें जहां है वहीं रहने की अपील की जा रही है। उधर यूक्रेन के भारत स्थित दूतावास द्वारा पीएम मोदी से रूस के राष्ट्रपति से बात करने का आग्रह भी किया गया है, क्योंकि मोदी की उनके साथ दोस्ती है।