Home News Posts उत्तराखंड मैक्स वाहन के खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत

मैक्स वाहन के खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत

0
649

खटीमा। चंपावत जनपद में बीते देर रात एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसा सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर हुआ।
सूत्रों के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। तभी अचानक यह हादसा हुआ रात्रि 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई ।
सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here