Home News Posts भीषण सड़क दुर्घटना में 4 भोजपुरी कलाकार सहित 9 लोगों की मौत

भीषण सड़क दुर्घटना में 4 भोजपुरी कलाकार सहित 9 लोगों की मौत

0
413


नई दिल्ली। बिहार के कैमूर जिले में रविवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के चार कलाकारों जो कि काफी लोकप्रिय थे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे पर मोहनियां के पास हुआ जहां भोजपुरी गायक छोटू पांडेय की स्कॉर्पियो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। जब तक गाड़ी से पूरी टीम बाहर निकल पाती तब तक पीछे से आ रहे ट्रक ने भोजपुर गायक की पूरी टीम और बाइक सवार को रौंद दिया। मशहूर भोजपुरी अभिनेता व गायक पुण्यश्लोक छोटू पांडे और अभिनेत्री सिमरन श्रीवास्तव नौ लोगों की टीम के साथ मांगलिक कार्यक्रम में गायन के लिए यूपी जा रहे थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रक पर पड़े खून के धब्बों को देख लोग सहम गए। कैमूर में हुए इस हादसे के बाद भोजपुर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। घटना के बाद एनएच 2 पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों के आवाजाही करवाया , वही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है जहां पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here