Home News Posts उत्तराखंड 41 हजार की नगदी सहित 8 जुआरी दबोचे

41 हजार की नगदी सहित 8 जुआरी दबोचे

0
839

पिथौरागढ़। दुकान में जुआ खेल रहे आठ जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 41 हजार 500 रूपये की नगदी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात थाना गंगोलीहाट पुलिस को सूचना मिली कि चौनाला स्थित एक दुकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान पर दबिश देकर 8 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी तलाशी से व जुए के फड़ से कुल 41500 रूपये नकद बरामद किये गए। आरोपियों के खिलाफ थाना गंगोलीहाट में धारा—13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के नाम दीपक सिंह पुत्र मान सिंह, विक्रम सिंह पुत्र किशन सिंह, गोपाल सिंह पुत्र दलीप सिंह, अर्जुन सिंह पुत्र पूरन सिंह, श्याम सिंह पुत्र नैन सिंह, राजेन्द्र सिंह पुत्र जोगा सिंह, उमेद सिंह पुत्र हर सिंह व तुला सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी गंगोलीहाट बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here