देहरादून। घरेलू विवाद के चलते एक 73 वर्षीय बुर्जुग द्वारा अपनी ही पत्नी की क्रिकेट बैट से पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी बुर्जुग को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के बलबीर रोड का है। जानकारी के अनुसार 73 वर्षीय बुजुर्ग राम सिंह रेहड़ी लगाने का काम करता है और डालनवाला में बलबीर रोड में बीजेपी प्रदेश कार्यालय के पास रहता है। बताया जा रहा है कि बीती रात उसका अपनी पत्नी उषा देवी के साथ खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में आरोपी राम सिंह ने क्रिकेट बैट निकाला और उससे अपनी पत्नी को इतना पीटा की उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद हत्यारा बुर्जुग राम सिंह ने अपनी पत्नी के शव को अस्पताल ले गया। जहंा से मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी बुर्जुग को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी देहरादून सरिता डोभाल के अनुसार आरोपी राम सिंह और मृतका उषा देवी जो 53 वर्षीय थी की शादी तीन साल पहले 2019 में हुई थी। वहीं पता चला है कि मृतका उषा देवी बदमाश करण शिवपुरी की मां थी, करण शिवपुरी पर लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं।