55 करोड़ की धोखाधड़ी मामले मे फरार 50 हजार का ईनामी गिरफ्तार

0
202

पिथौरागढ़। निवेश के नाम पर लोगों से 55 करोड़ की धोखाधड़ी कर फरार चल रहे 50 हजार के ईनामी को पुलिस ने मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में गिरफ्तार व्यक्ति का सगा भाई भी आरोपी है, जिस पर पुलिस द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है।
इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे अभियान के क्रम में ललित पुनेठा पुत्र चन्द्र प्रकाश पुनेठा, निवासी सिलपाटा पिथौरागढ़ व अन्य के विरुद्ध शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट, गैस एजेंसी एवं इंश्योरेंस इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों से लगभग 55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने तथा पैंसा वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में कोतवाली पिथौरागढ़ एवं थाना जाजरेदवेल में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मामले में आरोपी ललित पुनेठा लम्बे समय से फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। ललित पुनेठा की गिरफ्तारी हेतू एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद उसे बीती 10 जनवरी 2023 को बेलापुर नवी मुम्बई से गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय जूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बेलापुर नवी मुम्बई से ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर पिथौरागढ़ लाया गया। जिसके कब्जे से पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रयुक्त 3 मोबाइल फोन, 1 पासपोर्ट, 3 एटीएम कार्ड, 1 मेट्रो कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 लैपटॉप, आधार कार्ड एवं अन्य सामग्री बरामद की गयी है।
पुलिस के अनुसार करोड़ों की धोखाधड़ी के इस मामले में नामजद दूसरा मुख्य आरोपी जगदीश पुनेठा गिरफ्तार हुए ललित पुनेठा का सगा भाई है, जो लम्बे समय से फरार है तथा जिस पर भी पुलिस द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here