मकान की छत गिरने से तीन बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

0
45


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आलमबाग की आनंदनगर रेलवे कालोनी में शनिवार सुबह एक पुराने मकान की छत गिरने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
हादसे में जिन पांच लोगों की मौत हुई है, सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना देर रात की है। आलमबाग के आनन्द नगर फतेहअली चौराहे के किनारे रेलवे कालोनी में यह हादसा हुआ है। जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों के नाम सतीश चंद्र (40 वर्ष), सरोजनी देवी (35 वर्ष), हर्षित (13 वर्ष), हर्षिता (10 वर्ष) और अंश (5 वर्ष) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सतीश चंद्र की मां रेलवे में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी थीं। उन्हें ही यह मकान अलॉट हुआ था। वहीं, सतीश संविदा पर नौकरी कर रहे थे और अपने परिवार के साथ इसी मकान में रहते थे। मकान काफी पुराना था और पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां कई मकान जर्जर हाल में हैं। इसको लेकर रेलवे ने यहां लोगों को मकान खाली करने का निर्देश भी दिया था। कई लोगों ने मकान खाली भी कर दिया था। सतीश को भी मकान खाली करने का नोटिस मिला था, बावजूद इसके वह अपने परिवार के साथ रह रहे थे। आलमबाग के थाना प्रभारी शिव शंकर महादेवन ने बताया कि कॉलोनी में एक पुराने मकान की छत गिर जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण मकान और कमजोर हो गया था। महादेवन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचल बल के दल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सतीश चंद्र (40 वर्ष), सरोजिनी देवी (35), हर्षित (13), हर्षिता (10) एवं अंश (पांच) के रूप में की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here