Home News Posts उत्तराखंड स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में 48 लोगाें ने किया रक्तदान

स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में 48 लोगाें ने किया रक्तदान

0
523


देहरादून। रक्त का कोई विकल्प नहीं है क्योंकि इसे बनाया नहीं जा सकता। जब तक कोई व्यक्ति रक्तदान नहीं करता तब तक रक्त के अभाव वाले किसी दूसरे व्यत्ति का जीवन नहीं बचाया जा सकता है, इसीलिए रक्तदान करें और किसी के जीवित रहने का कारण आप बने। इन्हीं विचारों के साथ श्री महाकाल सेवा समिति पिछले कई वर्षों से प्रत्येक तीन माह में रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रहा है।
श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि वह खुद 60वीं बार रक्तदान कर चुके हैं और उनकी समिति ने श्री महंत देवेंद्र दास के आशीर्वाद से श्री गुरु राम राय दरबार साहिब परिसर में इस बार 21वां स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया है जिससे 48 व्यक्तियों ने ब्ल्ड डोनेशन किया।
समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में आगे आना चाहिए जिससे उनकी निशुल्क रक्त की जांच हो जाती है। रक्त का शुद्धिकरण होता है। रक्त कोशिकाएं स्वस्थ होती हैं। आपका रक्तचाप संतुलित रखता है।
रक्तदान शिविर में महापौर सुनील उनियाल गामा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लालचंद शर्मा उपस्थित रहे। सुप्रसिद्ध कथा व्यास सुभाष चंद्र जोशी, आचार्य विपिन जोशी ने दीप जलाकर आयोजन का शुभारंभ किया। सभी रक्तदान दाताओं को अपना आशीर्वाद दिया।
समिति के बाल किशन शर्मा, संजीव गुप्ता, डॉ नितिन अग्रवाल, आयुष जैन,गौरव जैन, राहुल माटा, विनय प्रजापति कृतिका राणा अनुष्का राणा और समिति के अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here