April 23, 2026टिहरी। सड़क दुर्घटना मेंंं आज दोपहर एक वाहन के खाई में गिर जाने से जहंा आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो यगी वही दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी को बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल व मृतक सभी अंतिम संस्कार से घर लौट रहे थे।सड़क दुर्घटना का यह मामला चंबा—कोटी कॉलोनी मोटर मार्ग पर नैल के पास का है। यहंा आज दोपहर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के समय वाहन में लगभग 10 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख—पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत—बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से ही शुरुआती रेस्क्यू संभव हो सका। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शूरू किया। खाई में गिरे वाहन से शवों और घायलों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। राहत टीमों ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक की पहचान उत्तम कुमार (लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनका इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार, घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था। वाहन में सवार सभी लोग चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। फिलहाल प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
April 23, 2026देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए है कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं मुख्यमंत्री श्री धामी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
April 23, 2026शिक्षकों,कर्मचारियों व अभिभावकों का हंगामा देहरादून। डीआरडीओ के अनुदान पर चलने वाले स्कूल को बेचे जाने पर माहौल गर्मा गया है। जिसके चलते शिक्षकों कर्मचारियों व अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही मौके पर डायरेक्टर को बुलाने की मांग की गयी। डीआरडीओ इस स्कूल को समिति के माध्यम से चला रहा था।आज प्रातः रायपुर स्थित डीआरडीओं के अनुदान पर चलने वाले विघालय में जब शिक्षक पहुंचे तो वहां पर हाजरी रजिस्टर न पाकर सकते में आ गये। इसी दौरान वहां पर डीएवी पब्लिक स्कूल के शिक्षक व अधिकारी पहुंचे और उन्होंने इस विघालय के शिक्षकों व कर्मचारियों के सामने डीएवी पब्लिक स्कूल का रजिस्टर रखकर उनसे उस पर हस्ताक्षर करने के लिए बोला। जिस वहां पर मौजूद शिक्षकों व कर्मचारियों ने हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उनको बताया गया कि यह विघालय डीएवी पब्लिक स्कूल ने खरीद लिया है और आज से उनको उनके रजिस्टर पर ही हस्ताक्षर करने पडेंगे। यह बात सुनते ही वहां पर मौजूद शिक्षकों व कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही स्कूल में पढने वाले बच्चों के अभिभावक भी वहां पर पहुंच गये और सभी ने वहां पर जमकर हंगामा काटा। उनका कहना था कि उनको बताये बिना उनके भविष्य से खिलवाड किया गया है।इस विघालय के बिकने की खबर सुनते ही आसपास के ग्रामीण भी वहां पर एकत्रित हो गये। जिसके बाद अभिभावकों व शिक्षकों ने जमकर हंगामा करते हुए डायरेक्टर अजय कुमार को मौके पर बुलाने की मांग को जोरशोर से उठाना शुरू कर दी। कर्मचारियों का कहना था कि उनको सूचित किये बगैर वह स्कूल को कैसे बेच सकते है। इससे तो डीआरडीओ व स्कूल प्रशासन के द्वारा उनके भविष्य से खिलवाड किया गया है। यही नहीं वहां पढने वाले लगभग 150 बच्चों के भविष्य से खिलवाड किया गया है। वहीं अभिभावकों का कहना है कि उनके साथ खिलावाड़ किया जा रहा है। अभी नया सत्र शुरू होने पर उन्होने नई कितावे व डे्रस बनवाई थी। जिसे यह लोग बदलने की बात कर रहे है।वहीं मामले में यह भी जानकारी सामने आयी है कि डीआरडीओ इस विघालय को समिति के माध्यम से चला रहा था जिसमें कई कर्मचारी सविंदा पर कार्यरत है।
April 23, 2026देहरादून। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा सुरक्षा एवं डिजिटल मॉनीटरिंग को सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक श्रद्धालु को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित किए जा रहे हैं।कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चार धाम यात्रा के संबंध में भ्रामक, अपुष्ट एवं तथ्यहीन वीडियो/सामग्री प्रसारित कर आम जनमानस को भ्रमित करने तथा राज्य की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद रुद्रप्रयाग में सोशल मीडिया मॉनीटरिंग के दौरान एक ऐसा वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन से वंचित किए जाने संबंधी गलत जानकारी प्रसारित की जा रही थी।उत्तQ प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना सोनप्रयाग में संबंधित व्यत्तिQ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। मामले की जांच प्रचलित है। साथ ही, ऐसे अन्य 4ख्र5 संदिग्ध वीडियो भी चिन्हित किए गए हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है और उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि चार धाम यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाएं पूर्णतः सुचारू हैं और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, अफवाह या दुष्प्रचार को शून्य सहनशीलता के तहत लिया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की 24ञ्7 निगरानी की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तराखंड की आस्था, श्रद्धा एवं चार धाम यात्रा की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यत्तिQ को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेशवासियों, श्रद्धालुओं एवं सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की जाती है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें तथा किसी भी अपुष्ट, भ्रामक या संदिग्ध सामग्री को साझा करने से बचें।
April 23, 2026दोनो अपराधी है सुपारी किलरजमीनी विवाद में हुई थी हत्या हरिद्वार। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे सुपारी किलर है जिन्होने जमीनी विवाद के चलते हत्याकांड को अजाम दिया था। पुलिस हत्या में इस्तेमाल बाइक और सुपारी की रकम बरामद कर ली है जबकि सुपारी देने वाले मामा—भांजा फरार है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने बताया कि बीती 17 अप्रैल को ज्वालापुर निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दी गई कि उनके पति रवि चौहान पुत्र वेद प्रकाश निवासी सीतापुर उम्र 45 वर्ष जो कि घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं जिनका कोई पता नही चल पा रहा है। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। लेकिन गुमशुदा का कुछ पता नहीं चल पाया। बीती 19 अर्पै्रल को गुमशुदा रवि चौहान का शव रानीपुर झाल से बरामद हुआ। शव की स्थिति देख पुलिस को शक हुआ कि मृतक की हत्या की गई है। जिस पर पुलिस ने इस एंगल पर जांच शुरू की। इस बीच पुलिस को डिजीटल एविडेंस मिले कि मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति मृतक रवि चौहान को अपने बीच में बैठाकर हरीलोक तिराह ज्वालापुर होते हुए रानीपुर झाल की ओर गए थे। उक्त दोनों जानकारी मिली कि तलाशे जा रहे संदिग्ध में से एक ज्वालापुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर नदीम है। इस पर जब पुलिस हिस्ट्रीशीटर नदीम को पूछताछ हेतु बुलाया गया तो घटनाक्रम की सारी हकीकत सामने आ गई। आरोपी ने अपने साथी दानिश के साथ मिलकर रवि चौहान की हत्या करने की बात कबूलते हुए बताया कि उन्होंने सीतापुर निवासी मामा—भांजे द्वारा दी गई डेढ़ लाख रुपये की सुपारी के चलते ये हत्या की। रकम लेने के बाद दोनों ने पहले मृतक को शराब पिलाई और फिर मारपीट कर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उन्होंने रवि को मरा समझ उठाकर नहर पटरी रानीपुर झाल पर फेंक दिया ।जांच में सामने आया कि मृतक रवि चौहान को उसके भाई द्वारा उपहार स्वरूप कुछ जमीन दी गई थी जिस कारण पिछले काफी समय से भाई का दामाद नाराज चल रहा था और अलग—अलग तरीके से मृतक के परिवार का मानसिक/ शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था। इस विवाद से बचने के लिए मृतक ने रिश्ते के दामाद के नाम एक प्लॉट भी किया लेकिन विवाद नही थमा। अपने लालच को पूरा करने के लिए आरोपी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर मृतक की हत्या की सुपारी दे दी। इस पर पुलिस ने हत्या करने आरोपी हिस्ट्रीशीटर नदीम और दानिश अली को हिरासत में लेकर उनके कब्जे के हत्या के दौरान इस्तेमाल मोटरसाइकिल तथा सुपारी के तौर पर मिली रकम में से बची धनराशि 61 हजार बरामद की। गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया है।
April 23, 2026अस्पताल में भर्ती, हालत स्थित पौड़ी। गैस एजेंसी में बढ़ती सिलेंडरों की कमी ने एक गंभीर रूप ले लिया, यहंा एक एजेंसी के मैनेजर ने मानसिक दबाव में आकर कांच से अपना हाथ काट लिया। यह घटना उस समय हुई जब सुबह गैस की गाड़ी गोदाम में पहुंची और सिलेंडर लेने आए लोगों व एजेंसी कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हो गई।बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की किल्लत बनी हुई है, जिसके चलते एजेंसी पर भारी भीड़ उमड़ रही है। सीमित आपूर्ति और बढ़ती मांग के कारण कर्मचारियों पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था। इसी तनाव के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मैनेजर ने आपा खो दिया और खुद को घायल कर लिया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, चोट गंभीर नहीं है और राहत की बात यह रही कि नस नहीं कटी। फिलहाल मैनेजर की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जबकि सरकार की ओर से पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया जा रहा है। हकीकत में एजेंसियों को पहले की तुलना में कम सिलेंडर मिल रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच रोजाना विवाद की स्थिति बन रही है।