January 19, 2026देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिग बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाईन पहुंचाया।आज यहां काफी संख्या में बेरोजगार परेड ग्राउण्ड में एकत्रित हुए। जिनमें बाहर जनपदों से भी काफी संख्या में बेरोजगार पहुंचे। जहां से उन्होंने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। वह परेड ग्राउण्ड से राजपुर रोड से दिलाराम चौक से मुख्यमंत्री आवास के लिए पहुंचे जहां पर पुलिस ने हाथीबडकला चौकी के पास बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। जिसके बाद बेरोजगारों व पुलिस के बीच तीखी नोंक झाेंक हुई। उनका कहना था कि उनका एकता विहार में धरना 45वें दिन भी जारी है। मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि लम्बे समय तक आंदोलनरत होने के बाद भी उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इस दौरान विधायक भुवन कापडी व प्रीतम सिंह से मुलाकात कर नर्सिग से जुडी समस्या बतायी। जिस पर दोनों ने कहा कि सरकार को इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। लेकिन उनकी मांगों को सरकार के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है जिससे मजबूर होकर उनको मुख्यमंत्री आवास कूच करने का निर्णय लेना पडा। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन पहुंचाया। मुख्यमंत्री आवास कूच करने वालों मे विकास पंुडीर, प्रवेश रावत, पपेंद्र, उपेन्द्र, मुकेश रमोला, कुलदीप, पवन, प्रेरणा, सोनिया, नीमा, प्रीति, श्वेता, सीरा आदि लोग शामिल थे।
January 19, 2026मां को बंधक बनाकर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम देहरादून। होटल मालिक के घर बदमाशों ने धावा बोलकर मां को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात व नगदी लूट ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं मामले में एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि बदमाश घर के अन्दर कैसे घुसे इस पर पुलिस जांच कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार शहर के जाने पहचाने अजन्ता होटल के मालिक के घर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। राजधानी के पाश इलाके राजपुर रोड ढाकपटृी में शनिवार रात होटल मालिक भुवन गांधी के घर उनकी 76 वर्षीय मां अकेली थी। तभी वहां पर दो बदमाश पहुंचे और महिला को बंधक बनाकर ढाई लाख की नगदी और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश एक घंटे से ज्यादा समय तक घर में रहे।घटना से मिली जानकारी के अनुसार होटल के मालिक अपने बेटे को छोड़ने गुरुग्राम गए थे ये घटना शनिवार रात करीब 12 साढे बाहर बजे की बताई जा रही है। वहीं पुलिस जांच में यह बात भी सामने आयी है कि जिस वक्त ये घटना हुई है बदमाशों को पता था कि मालिक घर पर नहीं है इसलिए पुलिस सभी एंगल से जांच में जुट गई है बदमाशों की संख्या 2 बताई जा रही है। बदमाशों ने किसी प्रकार के मास्क नहीं पहने थे जिससे यह भी साफ हो रहा है कि बदमाश आसपास के नहीं थे। आसपास के होते तो वह अपना चेहरा छुपाकर रखते जिससे कि उनकी पहचान न हो सके। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी, राजपुर थाने में साथ साथ अन्य थानों की पुलिस फोर्स को भी लगाया गया है साथ ही सभी पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। अब देखने वाली बात है कि राजपुर रोड जैसे पाश इलाके में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश वहां से चले गये जिससे साफ होता है कि बदमाशों के अन्दर पुलिस के नाम का कोई खौफ नहीं था।वहीं जब मामले में एसएसपी अजय सिंह से सम्पर्क किया गया तो उनका कहना था कि बदमाश घर में कैसे घुसे इसकी पुलिस जांच कर रही है। साथ ही बताया गया कि इस मामले में किसी बाहरी गैंग का हाथ नहीं है। पुलिस द्वारा मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जायेगा।
January 19, 2026उधमसिंहनगर। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पार्षद पुत्र पर देर शाम बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिये गये है।जानकारी के अनुसार बीती शाम किच्छा क्षेत्र के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ के छोटे पुत्र तथा आवास विकास क्षेत्र के पार्षद सौरभ बेहड़ पर दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। घटना आवास विकास चौकी के पास हुई, जहां सौरभ किसी पुराने विवाद से जुड़े मामले को लेकर पंचायत के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सौरभ बेहड़ जैसे ही आवास विकास चौकी के समीप पहुंचे, उसी समय बाइक पर पहुंचे दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी स्कूटी को जोरदार लात मारकर गिरा दिया। सौरभ के सड़क पर गिरते ही हमलावरों ने उन पर बेरहमी से प्रहार शुरू कर दिए। हमले में सौरभ को गंभीर चोटें आईं और वे सड़क पर तड़पते रहे। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, जिसे देखते ही हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और क्षेत्र के अन्य लोग भी घटनास्थल पर आ गए। घायल सौरभ को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी का कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं पुलिस ने घटनास्थल और आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि घटना किसी पुराने विवाद से जुड़े तनाव का परिणाम हो सकती है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल?उधमसिंहनगर। दिनदहाड़े विधायक के पार्षद पुत्र पर हुए हमले से स्थानीय लोगों में रोष और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि हमलावर जल्द पकड़ लिए जाएंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
January 19, 2026नैनीताल/मुरादाबाद। दिल्ली और मेरठ के लिए रवाना हुई परिवहन निगम से जुड़ी तीन अनुबंधित बसें हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। जिससे 16 यात्री चोटिल हो गए। इसके बाद दूसरी बसों की व्यवस्था कर 90 से अधिक सवारियों को उनमें शिफ्ट किया गया। सूचना मिलने पर रुद्रपुर डिपो की टीएस इंदिरा भटृ टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के कारण तीनों बसें भिड़ी थीं।जानकारी के अनुसार हल्द्वानी डिपो की अनुबंधित बस सुबह 6 बजे मेरठ के लिए रवाना हुई थी, गाड़ी में 40 यात्री सवार थे। जबकि काठगोदाम डिपो की बस 25 सवारियों को लेकर स्टेशन से दिल्ली के लिए निकली थी। सुबह 8ः30 बजे मुरादाबाद के पास दलपतपुर पहुंचने पर उत्तर प्रदेश की एक बस हादसे का शिकार हो गई थी। वाहन को सड़क से हटाने के लिए स्थानीय पुलिस ने ट्रैफिक रोका था। लेकिन कोहरे की वजह से हाईवे पर दृश्यता कम थी। इसलिए पीछे से आ रही गाड़ियां एक के बाद एक भिड़ती चली गईं। जिस वजह से मेरठ और दिल्ली जाने वाली बसें भी हादसे का शिकार हो गई। एआरएम हल्द्वानी संजय पांडे ने बताया कि एक यात्री को चोट आई थी। जबकि काठगोदाम एआरएम गणेश पंत ने बताया कि केवल यात्री चोटिल हुआ था। वहीं, तीसरी बस सुबह 9ः30 बजे करीब गजरौला के पास सड़क पर गलत तरीके से खड़े ट्राले के पीछे भिड़ी थी। सूचना मिलने पर चेकिंग में जुटी यातायात अधीक्षक इंदिरा भटृ भी मौके पर पहुंच गई। रुद्रपुर डिपो की यह गाड़ी 27 यात्री लेकर रवाना हुई थी। 15 लोगों को चोट पहुंची है। जबकि सीएनजी बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। हादसों के कुछ देर बाद सवारियों को दूसरी बसों से आगे भेजा गया।
January 19, 2026गोपेश्वर। सड़क दुर्घटना में देर रात एक कार के खाई में गिर जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार चमोली के नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग पर सेरा गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक की पहचान सेरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो नंदानगर से घर लौट रहा था। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि बीती देर रात अल्टो कार चालक नंदानगर से नंदप्रयाग की ओर आ रहा था। नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग पर सेरा गांव के पास चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन समेत खाई में जा गिरा। सूचना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची युवक दम तोड़ चुका था। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
January 19, 2026टिहरी गढवाल। अलकनन्दा नदी जीवीके डैम झील में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।आज उमेश नौडियाल, लाइसनिंग अधिकारी द्वारा थानाा पर सूचना दी कि अलकनन्दा नदी जीवीके डैम झील में एक अज्ञात शव तैरता दिखाई दे रहा हैं। सूचना प्राप्त होने पर उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह बिष्ट चौकी चौरास से मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा उपरोक्त शव को निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम व जल पुलिस टीम श्रीनगर की मदद से शव को झील से बाहर निकाला गया। शव की पहचान हेतु भरसक प्रयास किये गये किन्तु शव की पहचान नहीं हो पायी शव शिनाख्त हेतु नियमानुसार बेस अस्पताल श्रीकोट मोर्चरी में 72 घण्टे हेतु रखा गया है। शव करीब 15—20 दिन पुराना, उम्र 25 से 30 वर्ष, चेहरा गोल, चेहरा व सर पर कोई बाल नहीं है, रंग गोरा, लम्बाई लगभग 5 फुट 7 इंच, सिर के पीछे की तरफ चोट का निशान है जिस पर टाके लगे हुये है, दाहिने उंगलियों की खाल निकली हुयी है तथा दोनों पैरो की खाल निकली हुयी है। कारगो कलर की पैन्ट, आर्मी कलर की सलवार, मैरून कलर का अण्डरवियर, लाल रंग की हॉफ टी—शर्ट जिसमे नेपाल झण्डे का निशान है तथा ग्रीन कलर है, सफेद रंग की अण्डर बनियान, दाहिने हाथ पर सफेद धातु का कडा जिस पर महाकाल लिखा है व लाल रंग का बैंड जिस पर जय केदार लिखा हुआ है, दाहिने हाथ पर कलावा पहना हुआ है तथा शव की पेन्ट की दाहिनी जेब में लिप गार्ड व गोल्डन खैनी का पाउच प्राप्त हुआ।