Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh भीषण सड़क हादसे में बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत

भीषण सड़क हादसे में बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत

0
32

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बदायूं के अलग-अलग गांवों से श्रद्धालुओं का समूह राजस्थान के गोगामेड़ी स्थित जाहरवीर बाबा के दर्शन के लिए गया था। दर्शन के बाद श्रद्धालु पिकअप वाहन से बदायूं लौट रहे थे। इसी दौरान बागपत के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव के पास पिकअप वाहन को कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया।
हादसा इतना भीषण था कि कई श्रद्धालु वाहन के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जानकारी में चार लोगों की मौके पर ही मौत हुई थी, जबकि उपचार के दौरान कई अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई।
मृतकों में बदायूं के अल्लापुर चमारी गांव के सात लोग भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए मेरठ और दिल्ली रेफर किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here