12 परिवारों के 80 सदस्यों ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की!

0
280

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार देर शाम करीब 12 परिवारों के 80 सदस्यों ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की है। ये सभी रामपुर जिले के रहने वाले हैं। इनका बघरा ब्लॉक स्थित योग साधना आश्रम के महाराज यशवीर द्वारा गंगाजल से शुद्धिकरण कराकर गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ हिंदू धर्म से वापसी कराई गई। इमराना से कविता बनी महिला ने बताया कि 12 साल पहले आजम खान के लोगों ने धर्म परिवर्तन कराया था। हम परेशान थे। बहुत लोगों के साथ उन्होंने ऐसा किया है। हरजाना से सविता बनी महिला ने बताया कि पहले वह सविता ही थी लेकिन आजम के दबाव में मुसलमान बन गए थे। अब हम अपने लोगों में आकर बहुत खुश हैं. इन लोगों की धर्म वापसी कराने वाले यशवीर महाराज ने बताया कि रामपुर निवासी धोबी समाज से कई परिवारों के 80 सदस्यों की घर वापसी कराई गई है। इन सभी लोगों पर समाजवादी सरकार में आजम खान के द्वारा अत्याचार किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here