Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत

0
430




लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। सीतापुर से उत्तराखंड पूर्णागिरि जा रही बस को डंपर ने टक्कर मार दी है। टक्कर के बाद डंपर बस के ऊपर पलट गया, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सीतापुर से श्रद्धालुओं की एक बस उत्तराखंड पूर्णागिरि जा रही थी। ये शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र के गोला बाईपास रोड पर स्थित एक ढाबे के पास खड़ी थी तभी गिट्टी से भरे एक डंपर ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर बस के ऊपर ही पटल गया।
इस हादसे में बस में सवार 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मारने वालों में ज्यादातर महिला और बच्चे शामिल हैं, जबकि 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कई शवों को डंपर के नीचे से निकाला गया है. घटना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंच गए हैं। घटना में मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसपी, अशोक कुमार मीणा ने बताया कि ये घटना थाना खुटार क्षेत्र के गोला बाईपास रोड पर करीब साढ़े 11 बजे उस दौरान हुई। जब बस एक ढाबे के पास खड़ी थी. कुछ लोग खाना खा रहे और कुछ लोग बस में बैठे थे। तभी एक गिट्टी से भरा एक अनियंत्रित ट्रक बस के ऊपर पलट गया। इस सड़क हादसे में सवार में सवार 11 यात्रियों की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here