June 28, 2026उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा युवाओं एवं आमजन को नशे, साइबर अपराध तथा अन्य सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपदभर में लगातार जनजागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं।थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस टीम द्वारा सुदूरवर्ती ग्राम सिदरी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनश्ौली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा खेलकूद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम द्वारा उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव तथा नशा उन्मूलन हेल्पलाइन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की नशाखोरी, साइबर ठगी अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधमुक्त व सुरक्षित समाज के निर्माण में जनसहभागिता की करें।
June 28, 202615 पेटी देशी शराब व कार बरामददेहरादून। तीर्थनगरी में शराब तस्करी कर रहे दो लोगों को पुलिस ने अलग—अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 15 पेटी देशी शराब व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की गयी है।जानकारी के अनुसार कोतवाली ऋषिकेश पर गठित अलग—अलग पुलिस टीमों द्वारा चैंकिग के दौरान जंगलात बैरियर ऋषिकेश से एक आरोपी अशोक रूहेला पुत्र स्वव कृष्ण कुमार रूहेला को स्विफ्ट डिजायर कार व देशी शराब तथा बस अड्डा ऋषिकेश के पास से 1 अन्य आरोपी राममिलन पुत्र स्व. पाहलू त्/व् लक्ष्मी भक्ति को 45 ट्रेटा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी अशोक रुहेला व राममिलन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
June 28, 2026हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर विवाह का झांसा देकर किशोरी को अपने साथ ले जाने वाले आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।कोतवाली प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि 27 जून को कलियर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को कलियर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक बहला—फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया। टीम ने बेड़पुर, इमलीखेड़ा, पिरान कलियर, रुड़की मार्ग, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने माजरी चौक से आरोपी नितिन उर्फ रामकुमार निवासी ग्राम सोहलपुर कोतवाली कलियर को गिरफ्तार कर लिया तथा नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वह किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में पोक्सो अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दीं। बरामद किशोरी को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर उसके संरक्षण में भेज दिया गया। जबकि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
June 28, 2026हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना। इस मौके पर उनके साथ कई लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक सशक्त करते हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा,अध्यक्ष जिला पंचायत किरण चौधरी,जिलाध्यक्ष भाजपा मधु सिंह, मेयर नगर निगम रुड़की अनीता अग्रवाल,राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, श्यामवीर सैनी,आदेश सैनी,शोभाराम प्रजापति,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष, सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
June 27, 2026यूकेडी नेता पर मुकदमा दर्ज करने को दी तहरीर देहरादून। उक्रांद नेता के बयान से सिख समुदाय में आक्रोश फैल गया जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गयी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।मिली जानकारी के अनुसार पावंटा साहिब निवासी परमजीत सिंह बंगा ने पांवटा साहिब थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि यूकेडी नेता आशीष नेगी द्वारा सोशल मीडिया एवं सार्वजनिक मंचों पर ऐसे बयान दिये गये कि जिनसे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं गहरायी से आहत हुई है। उन्होंने कथित रूप से कहा कि ट्टहम स्वर्ण मंदिर पर दोबारा भी हमला कर सकते हैं। उन्होने कहा कि श्री हरिमंदि साहिब (स्वर्ण मंदिर) सिख धर्म का सर्वोच्च एवं पवित्र धार्मिक स्थल है, जहां सभी धर्मो के लोग श्रद्धापूर्वक शीश नवाते हैं। ऐसे बयान से न केवल सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है बल्कि समाज में भय, वैमनस्य एवं सांप्रदायिक तनाव का माहौल उत्पन्न हो सकता है। उन्होेंने कहा कि इसके अतिरिक्त सिखों को बिना किसी आधार के ट्टखालिस्तानी’ कहकर सम्बोधित करना भी समाज में नफरत फैलाने तथा अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास प्रतीत होता है। सिख इस देश के सम्मानित नागरिक है और देश की एकता, अखंडता एवं विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आशीष नेगी के विरूद्ध भारतीय कानून के प्रासंगिक प्रावधानो के अंतर्गत तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाये ताकि भविष्य मे कोई भी व्यक्ति किसी धर्म विशेष के विरूद्ध इस प्रकार के भडकाऊ एवं घृणास्पद बयान देने का साहस न कर सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।वहीं सूंत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर सिख समुदाय में इतना रोष बढ़ चुका है कि इसकी चर्चाए शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी में भी हो रही है।
June 27, 2026पौड़ी। मवेशियों के लिए घास लेने के लिये गयी महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने हो हल्ला मचाकर मृतक महिला को गुलदार के कब्जे से हटाया और मामले की सूचना क्षेत्रीय विधायक व वन विभाग को दे दी। जिस पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी। वहीं जिले में गुलदार के लगातार हो रहे हमलो से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।मामला पौड़ी गढ़वाल के नैनी डांडा विकास खंड के पटटी बिजलौट के ग्राम सभा बणासी तल्ली का है यहंा एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। बताया जा रहा है कि आज सुबह लगभग 10 बजे गांव की दो महिलाएं शांति देवी और सुशीला देवी घास लेने गांव के ऊपरी हिस्से में गयी थी। इसी बीच गुलदार ने सुशीला देवी पर अचानक हमला कर दिया। हमला इतना त्वरित हुआ कि सुशीला देवी को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरी महिला शान्ति देवी के हो हल्ला करने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन सुशीला देवी की जान नहीं बचाई जा सकी। मामले की सूचना वन विभाग सहित क्षेत्रीय विधायक को भी दी गयी।वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने नैनी डांडा में गुलदार द्वारा मारी गई एक महिला की घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है और सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय जनपदों के लोगों को हाथी बाघों गुलदारों के हाथों और बस दुर्घटनाओं में मारे जाने के लिए भगवान भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने इस घटना में मारी गई महिला के परिवार को तत्काल मुआवजा दिए जाने और आदमखोर गुलदार को तत्काल धराशाई किये जाने की भी मांग की है।