Home News Posts उत्तराखंड डिपार्टमेंटल स्टोर में आग लगने से हड़कंप, सामान स्वाह

डिपार्टमेंटल स्टोर में आग लगने से हड़कंप, सामान स्वाह

0
1326

देहरादून। जीएमएस रोड स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन काफी मात्रा में सामान जले होने की आश्ंाका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कल देर रात थाना बसंत विहार को सूचना प्राप्त हुई की जीएमएस रोड देना बैंक के समीप स्थित बाय मोर डिपार्टमेंटल स्टोर में आग लगी है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर देखा कि स्टोर में आग लगने के कारण काफी धुआं बाहर आ रहा था स्टोर का शटर बंद होने के कारण मौके से फायर सर्विस एवं विघुत विभाग को सूचित किया गया एवं डिपार्टमेंटल स्टोर संचालक निखिल पांडे निवासी सिद्धार्थ एसोसिएट के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उनके द्वारा बताया कि मैं निजी कार्य से हल्द्वानी आया हूं और मैं अपने कर्मचारी मौके पर भेज रहा हूं। जिसके कुछ ही समय बाद फायर सर्विस की टीम एवं डिपार्टमेंटल स्टोर के कर्मचारी मनोज कुमार, इंदर विश्वास एवं संजीत कुमार मौके पर पहुंचे जिस पर शटर को चाबी से खुलवा कर फायर सर्विस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद डिपार्टमेंटल स्टोर की आग पर काबू पाया गया। जिसमें किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि स्टोर में रखा हुआ ग्रॉसरी एवं क्रोकरी का काफी सामान आग लगने से जल गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here