June 10, 2026केदारनाथ से आदि कैलाश तक, आस्था और विकास का नया अध्यायदेहरादून। पिछले 12 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड के धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। केदारनाथ, बदरीनाथ और आदि कैलाश में प्रधानमंत्री के दौरों के साथ ही यहां चल रहे अनेक विकास परियोजनाओं ने देवभूमि के तीर्थ स्थलों की ग्लोबल ब्रांडिंग की है। यही कारण है कि आज उत्तराखंड केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन के प्रमुख गंतव्यों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।साल 2013 की आपदा ने केदारनाथ धाम में भारी तबाही मचाई थी, गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के तौर पर ही नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम पुनर्निमाण में रुचि दिखाई थी। इसके करीब एक साल बाद उन्हें देश का नेतृत्व करने का मौका मिला। इसके बाद केंद्र सरकार ने केदारनाथ पुनर्विकास परियोजना पर काम शुरु किया। इस परियोजना की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कई बार केदारनाथ पहुंच चुके हैं। इसके परिणामस्वरूप केदारपुरी में आधुनिक सुविधाओं का विकास हुआ और धाम की दिव्यता एवं भव्यता को नए स्वरूप में स्थापित किया गया। इसी प्रकार बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत व्यापक विकास कार्य चल रहे हैं। बदरीनाथ को एक स्मार्ट आध्यात्मिक पर्वतीय नगर के रूप में विकसित करने के लिए लगभग 255 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य गतिमान है। इन योजनाओं का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ धाम की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करना है।रोपवे से आसान होगी तीर्थ यात्रातीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए अब केंद्र सरकार ने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी है। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबे रोपवे का निर्माण लगभग 4,081 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर लंबे रोपवे का निर्माण लगभग 2,730 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित होगी। साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।आदि कैलाश और मानसखंडप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदि कैलाश दौरा उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों को वैश्विक पहचान दिलाने वाला ऐतिहासिक अवसर साबित हुआ। पिथौरागढ़ जनपद स्थित आदि कैलाश और पार्वती कुंड की तस्वीरें देश और दुनिया में चर्चा का विषय बनीं। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में विकास और रोजगार की नई संभावनाएं भी सृजित हुईं। इसी दौरान कुमाऊं मंडल के मंदिरों और सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन प्रारंभ किया गया है। इस मिशन के माध्यम से अनेक प्राचीन मंदिरों को पर्यटन सुविधाओं, बेहतर संपर्क मार्गों और आधुनिक अवसंरचना से जोड़ा जा रहा है। ऑल वेदर रोड से सुधरी कनेक्टिविटीचारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना ने उत्तराखंड की धार्मिक यात्रा को नई मजबूती प्रदान की है। बेहतर और सुरक्षित सड़क संपर्क के कारण चारधाम यात्रा अधिक सुगम हुई है। इससे श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिला है। वहीं हरिपुर कालसी क्षेत्र में यमुना तीर्थ स्थल के भव्य विकास की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं। यह परियोजना यमुना नदी से जुड़ी धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम प्रदान करेगी। इन प्रयासों ने उत्तराखंड को विश्व के प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल करने की दिशा में मजबूत आधार तैयार किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिली है। केदारनाथ – बदरीनाथ धाम पुनर्विकास परियोजना, मानसखंड मंदिर माला मिशन, रोपवे तथा चारधाम सड़क परियोजना से कनेक्टिविटी सुधरी है। हमारी सरकार उत्तराखंड को विश्व के प्रमुख आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
June 10, 2026देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस लाईन रोशनाबाद, हरिद्वार में टाईप द्वितीय के 120 आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹ 42.47 करोड़ एवं थाना ऋषिकेश में जीर्ण-शीर्ण आवासीय भवन के ध्वस्तीकरण कर टाईप द्वितीय के 36 एवं टाईप तृतीय के 09 आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹ 17.44 करोड़ तथा जिला कारागार देहरादून में अहाता संख्या-05/06 की 08 बैरकों के प्रथम तल पर नवीन बैरकों के निर्माण हेतु ₹ 59.78 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में पुलिस के विभिन्न अधिष्ठानों के अन्तर्गत ₹ 27.60 करोड़ अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी की तहसील जाशीयाड एवं तहसील डुण्डा के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की प्राकृतिक आपदा से कुल 09 प्रभावित परिवार जो किराये के भवनों में निवासरत है, को ₹ 4 हजार प्रतिमाह की दर से है 06 माह के किराये के भुगतान हेतु ₹ 2.16 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के मुख्य बाजारों में 10 हाई मास्क लाईट लगाये जाने हेतु ₹ 29.32 लाख तथा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों के पूर्ति हेतु ₹ 380.12 लाख के सापेक्ष ₹ 97.79 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 58.67 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा तीर्थराज पुष्कर राजस्थान में उत्तराखण्ड आश्रम प्रदेश से बाहर धर्मशाला में जैनसेट, पानी की समस्या एवं सोलर पैनल आदि की व्यवस्था हेतु ₹ 50.00 लाख का अनुदान स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
June 10, 2026देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 वर्ष पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दी।आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र प्रेषित कर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने और सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने पर देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति—2020, जीएसटी व्यवस्था तथा रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कोविड—19 महामारी के दौरान भारत द्वारा किए गए व्यापक टीकाकरण अभियान तथा ट्टवैक्सीन मैत्री’ पहल को भी वैश्विक नेतृत्व का उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र की सुरक्षा, सैनिकों के सम्मान, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा सनातन सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण जैसे कार्यों को राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के प्रति प्रधानमंत्री के विशेष स्नेह एवं सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम पुनर्विकास, चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश—कर्णप्रयाग रेल परियोजना, दिल्ली—देहरादून एक्सप्रेस—वे, रोपवे परियोजनाओं, वंदे भारत एक्सप्रेस, सीमांत क्षेत्रों के विकास तथा विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री ने लखवाड़, सौंग व्यासी एवं जमरानी बहुद्देशीय बांध परियोजनाओं को गति मिलने का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके पूर्ण होने से राज्य में पेयजल एवं सिंचाई संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित होगी तथा लाखों लोगों को लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प को अवश्य प्राप्त करेगा और विश्व पटल पर अग्रणी राष्ट्र के रूप में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा।
June 10, 2026देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सौन्दर्यीकरण एवं प्रकाशीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराते हुए मेला क्षेत्र एवं पार्किंग क्षेत्र में पेयजल एवं टॉयलेट आदि मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।आज यहां मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में श्री कैंचीधाम (नैनीताल) में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला वार्षिक मेला की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने मेले को सुव्यवस्थित रूप से आयोजित कराए जाने हेतु पुलिस, जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभागों को आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग को श्रद्धालुओं के आवागमन का पीक टाईम को देखते हुए अगले 10 दिनों के लिए रूट प्लान एवं यातायात प्रबन्धन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र के लिए जोनल एवं सैक्टोरल प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने पार्किंग मैनेजमेंट और रूट प्लान का प्रचार—प्रसार स्थानीय स्तर पर, राज्य एवं राज्य के बाहर भी किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं रूकने के साथ ही यातायात संकुलन से बचने में किसी प्रकार की समस्या न हो। मुख्य सचिव ने सौन्दर्यीकरण एवं प्रकाशीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराते हुए मेला क्षेत्र एवं पार्किंग क्षेत्र में पेयजल एवं टॉयलेट आदि मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग के लिए आने और जाने का मार्ग व्यवस्थित रूप से रखा जाए, ताकि पार्किंग में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने पार्किंग एरिया से मंदिर तक आने—जाने के लिए शटल सेवा की भी उचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रूट डायवर्ट करने और वैकल्पिक मार्गों को तैयार, ब्लैक टॉपिंग आदि के कार्य करने के लिए पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। मुख्य सचिव ने आकस्मिक परिस्थितियों के लिए निकासी योजना को भी अनिवार्य रूप से तैयार रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ एम्बुलेंस आदि की भी व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाए। उन्होंने आकस्मिक परिस्थितियों के लिए तैयार निकासी योजना को पुलिस एवं मंदिर से सम्बन्धित सुरक्षाकर्मियों के साथ अच्छे से ब्रीफ कराया जाए, ताकि निकासी योजना का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने भीड़ प्रबन्धन के लिए हितधारकों से लगातार संवाद करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त कुमांऊ दीपक रावत, आईजी कुमांऊ श्रीमती निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
June 10, 2026देश की आम जनता और विपक्षी दलों के नेता खूब छाती पीट रहे हैं मगर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने में असफल साबित हो रहे हैं। छोटे से छोटे और बड़े से बड़े चुनाव में भाजपा उन्हें लगातार हराती जा रही है। मुद्दे चाहे कितने भी प्रभावी क्यों न हो और चुनावी प्रचार में चाहे विपक्षी नेता कितना भी पसीना क्यों न बहा रंहे हो लेकिन जब परिणाम आते हैं तो जीत भाजपा की ही होती है वह भी भारी बहुमत वाली। विपक्ष अपनी हार पर सिर्फ हैरान होता ही दिखाई देता है 2024 के लोकसभा चुनाव में जब भाजपा बहुमत के आंकड़े से पीछे रहे गई थी तब विपक्ष को ऐसा लगा जरूर था कि अब हवा का रुख बदलेगा लेकिन हरियाणा से लेकर महाराष्ट्र और बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक भाजपा ने विपक्ष को ऐसी पटकनी दी कि वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे नारे भी उसका बाल बांका नहीं कर सके। भाजपा की इन जीतों से उसका हौसला इस कदर बुलंद हो गए गया है कि उसके नेता अब यह कहने में भी कतई संकोच नहीं करते कि कोई चाहे कुछ भी कर ले जीतेगी तो भाजपा ही। बीते कुछ दिनों से देश में आर्थिक सुनामी की बात चर्चाओं के केंद्र में है समूचा विपक्ष बढ़ती महंगाई बेरोजगारी पेपर लीक से लेकर एफ स्टीन फाइल तक के मुद्दों को लेकर फाइल के पन्ने पलट चुका है। देश में तेल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतें तथा डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में हुई रिकॉर्ड गिरावट तथा देश के इतिहास में सबसे बड़े 15 लाख करोड़ के घोटाले तक तमाम ऐसे मुद्दे हैं कि जनता भी सरकार को पानी पी पी कर खूब कोस रही है। तथा मीडिया भी इस जनता से यह पूछ रहा है कि जब वर्तमान में इतनी सारी समस्याएं हैं और जनता इस कदर परेशान और गुस्से में है तो फिर भी वह भाजपा को क्यों वोट दे रही है क्यों वह लगातार जीतती जा रही हैं ? इस पर लोग कहते हैं कि इसकी असल वजह वह मीडिया और भाजपा का चुनावी मैनेजमेंट ही है जिसने संवैधानिक संस्थाओं की तरह ही अपना कब्जा किया हुआ है। भाजपा देश में खूब हिंदू—मुस्लिम कर रही है और मीडिया सच दिखाने या बताने की जगह सिर्फ सरकार की छवि बिखेरने वाले समाचार तक ही सीमित होकर रह गया है। कुछ लोग तो यहां तक कह देते हैं कि यह सब देश की बिकाऊ मीडिया के कारण ही हुआ है। सत्ता में बैठे लोग भले ही भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था का दावा कर रहे हो और देश की अर्थव्यवस्था को तीसरी नंबर की बता रहे हो लेकिन 5 ट्रिलियन वाले इसकी हालत यह है कि वह अब तीसरे नंबर से खिसक कर छठे पर पहुंच गई है तथा प्रति व्यक्ति आय में कई देशों की सूची में भारत अब 150 में स्थान पर लुढ़क चुका है बीते साल की आरबीआई की रिपोर्ट बताती है कि गोल्ड लोन लेने वालों की संख्या में 124 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यानी कि आम आदमी अब अपने घर का सोना गिरवी रखकर दाल रोटी और कपड़े का जुगाड़ कर रहा है। देश के शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है विदेशी निवेशक अपना रुपया निकाल—निकाल कर भाग रहे हैं। जिससे छोटे निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है। सत्ता में बैठे लोग भले ही इस आर्थिक संकट के लिए खाड़ी युद्ध को कारण मान रहे हो लेकिन यह सब कुछ एक दो दिन या महीनो में नहीं हुआ है। देश का गरीब आदमी और अधिक गरीब हो रहा है। कल तक मोदी 25 करोड लोगों को गरीबों की रेखा से ऊपर लाने का दावा करते थे वह अब आधी आबादी को गरीबी के दलदल में धसने की बात कह रहे हैं। 12 साल के शासन में आपके कितने अच्छे दिन आए हैं इसकी समीक्षा आप खुद करें।
June 10, 2026दो महिलाओं सहित छह गिरफ्तार यूपी—दिल्ली तक फैला था नेटवक हरिद्वार। पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर अंतर्राज्यीय बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत तीन वर्षीय बच्ची राधिका को सकुशल बरामद करने के साथ ही दिल्ली रेलवे स्टेशन से चोरी किए गए करीब डेढ़ वर्षीय बच्चे कार्तिक को भी मुक्त कराया है। गिरोह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सक्रिय होकर बच्चों की खरीद—फरोख्त करता था।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने आज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि छह जून को बैरागी कैंप निवासी विनोद सोलंकी ने कनखल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी तीन वर्षीय बेटी राधिका को अज्ञात व्यक्ति झुग्गी—झोपड़ी क्षेत्र से उठाकर ले गया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस की कई टीमें गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले, डंप डाटा का विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार दबिश और तकनीकी जांच के दबाव में गिरोह के सदस्य अपहृत बच्ची को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लावारिस छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर हरिद्वार पुलिस तत्काल दिल्ली पहुंची और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह ने 24 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक अन्य बच्चे कार्तिक का भी अपहरण किया था। आरोपियों ने उसे करीब डेढ़ लाख रुपये में बदायूं में बेच दिया था। पुलिस ने बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि यह संगठित गिरोह बच्चों को चुराने, उन्हें दूसरे राज्यों तक पहुंचाने, ग्राहक तलाशने और फर्जी मां—बाप बनकर बेचने जैसे कामों में जुंटा हुआ था। आरोपी मोहम्मद आकिल और प्रीति शर्मा बच्चों की कीमत तय कर उन्हें अपना या अनाथ बताकर बेचने का काम करते थे। बच्चों की कीमत दो से पांच लाख रुपये तक लगाई जाती थी। गिरोह विशेष रूप से निसंतान दंपतियों को निशाना बनाता था।पुलिस ने मोहम्मद आकिल, नसीमा, जुल्फेकार, धर्मेंद्र कुमार, प्रीति शर्मा और शिवा सिंह उर्फ गौरव को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी दंपति अमरोहा और मुजफ्फरनगर के रहने वाले बताए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने एक मां से किया गया वादा पूरा किया है। उन्होंने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में लगातार मेहनत, समन्वय और सतर्कता के चलते दोनों मासूम बच्चों को सुरक्षित बचाया जा सका।