केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल आज:
डॉ. निशंक आउट अजय भटृ इन

0
574

नई दिल्ली/देहरादून। केंद्रीय मंत्रिमंडल में आज होने वाले बड़े फेरबदल को लेकर दिल्ली दरबार से मिले संकेतो के अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक व संतोष गंगवार सहित कई मंत्रियों की केंद्रीय मंत्रिमंडल से छुटृी कर दी गई है। वहीं नैनीताल सीट से सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व नेता विपक्ष अजय भटृ व ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई नए चेहरों को मंत्रीमण्डल में शामिल किया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोदी मंत्रिमंडल में होने वाला यह पहला और बड़ा फेरबदल है। जिसमें 43 मंत्री आज शाम पद और गोपनीयता की शपथ लेने जा रहे हैं। इस फेरबदल में 2022 में उत्तर प्रदेश सहित 7 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखा गया है। वर्तमान समय में राज्य की सभी 5 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। 2017 में डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जो हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत को हराकर संसद में पहुंचे थे को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था तथा उन्हें शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया था
वर्तमान में डॉ. निशंक की जगह अब अजय भटृ को ब्राह्मण चेहरे के तौर पर तजरीह दी गई है। हालांकि वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चचाएं थी लेकिन अजय भटृ के पीएम आवास चाय पार्टी में पहुंचने पर यह साफ हो गया है कि अजय भटृ को मंत्री बनाया जा रहा है। डॉ निशंक ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि अजय भटृ को क्या जिम्मेवारी दी जाएगी यह अलग बात है। तीरथ सिंह रावत को हालांकि सीएम की कुर्सी से हटाते समय केंद्र में बड़ा पद देने की बात कही गई थी। लेकिन राज्य के 5 सांसदों में से दो को मंत्री बनाया जाना संभव नहीं दिखता है। ऐसे में अब तीरथ सिंह रावत को क्या बड़ी जिम्मेवारी दी जाती है समय ही बताएगा। दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है इसलिए इस बड़े फेरबदल में सबसे अधिक तजरीह उत्तर प्रदेश को दी जानी है। जहंा तक उत्तराखंड की राजनीति की बात है तो यहां भाजपा जो कुछ कर रही है एक सोची समझी रणनीति के तहत ही कर रही है कुमाऊं मंडल में हरीश रावत की पुख्ता घेराबंदी के लिए भाजपा ने कुमाऊं मंडल से सीएम और एक केंद्रीय मंत्री बनाकर इसका पुख्ता इंतजाम कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक डॉ निशंक संतोष गंगवार, सदानंद गौड़ा व देवाशीष चौधरी का इस्तीफा लिया जा चुका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here