Home News Posts उत्तराखंड उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने बेटे के साथ...

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने बेटे के साथ दिया पार्टी से इस्तीफा

0
768

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे जोत सिंह बिष्ट ने आखिरकार पार्टी का दामन छोड़ दिया है। जोत सिंह बिष्ट हाल ही में हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में धनौल्टी विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लडे़ थे। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जोत सिंह के साथ ही उनके बेटे हिम्मत सिंह बिष्ट ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। हिम्मत ने कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता समेत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश कार्यकारणी की कार्यप्रणाली से दुःखी होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। जोत सिंह बिष्ट चुनाव के बाद से ही लगातार भितरघात होने की शिकायत पार्टी के भीतर करते रहे हैं, लेकिन उनकी अब तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। जोत सिंह बिष्ट पिछले कई सालों से कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। करीब ४० साल से पार्टी के सदस्य रहे। हालांकि अब जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलने और पार्टी हाईकमान की तरफ से सुनवाई न करने से दुःखी होकर पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here