मुंबई। मशहूर गायक उदित नारायण अपनी सुरीली आवाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में वो एक बड़े विवाद में फंस चुके हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण एक शो के दौरान महिला फैन को किस करते नजर आ रहे हैं।
एक शख्स ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की है जिसमें सिंगर उदित नारायण एक स्टेज शो के दौरान ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान कई महिला फैंस सेल्फी के लिए सिंगर के पास आती हैं। उदित नारायण सेल्फी के लिए घुटनों के बल बैठ जाते हैं। इसके बाद तस्वीरें ने के बाद सिंगर महिला फैंस के गालों पर किस करते हैं। वहीं लड़की द्वारा सेल्फी ने के बाद, वह खुद उदित नारायण के गाल पर किस करती है। सिंगर मुड़कर लड़की के होठों पर किस करते हैं। इसके बाद वहां मौजूद दर्शक हुटिंग करने लगते हैं। बिना तारीख वाला ये वीडियो इस सप्ताह एक्स हैंडल पर शेयर किया गया था, जिसमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी कि ये घटना कहां हुई है। वीडियो की धुंधली गुणवत्ता इस बात को स्पष्ट नहीं करती है कि वह व्यक्ति वास्तव में उदित नारायण है या नहीं।





