रूद्रप्रयाग। पुलिस ने 24 पेटी शराब के साथ दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पुलिस के स्तर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सहित उनको सेफली केदारनाथ धाम भेजना और फिर उनकी सुखद वापसी अपने आप में चौलेंजिंग है। हालांकि इस रूप में बाबा का आशीर्वाद भी साथ में है। बस इसी का फायदा उठा रहे कुछ लोग जो कि गलत कार्य में लिप्त हैं और इनके द्वारा अपने कुछ कुत्सिद्ध इरादों की पूर्ति के लिए गलत कार्य किये जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रुद्रप्रयाग पुलिस के सामने आया है जब एक ट्रक वाहन गौरीकुण्ड पहुंचा और इसमें खाने.पीने की सामग्री तो नहीं पर दारू (शराब) जरूर मिली। पुलिस ने आवश्यक छानबीन की तो पाया कि दो नेपाली इस ट्रक को लेकर आए हैं और इसमें भूसे के अन्दर शराब छिपाकर रखी है। पुलिस चेकिंग में कुल 24 पेटी यानि कि 288 बोतल शराब बरामद हुई है। ये मोटा मुनाफा कमाना चाह रहे थे पर अब धर लिए गए हैं। जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है तथा शराब परिवहन में प्रयुत्तQ वाहन ट्रक को सीज किया गया है। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम प्रमोद गंधर्वाए पुत्र रुपलाल गाईए निवासी न्यू रोड 11 भेरी, जिला बाँकें नेपाल, हाल पता पतली कुल मनाली हिमाचल प्रदेश, चेतन पुत्र खुम बहादुरए निवासी ग्राम कोहलपुर, थाना. बाँके जिला बांके हाल पता पतली कुल मनाली हिमाचल प्रदेश बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।




