Home News Posts उत्तराखंड बाइक चोरियों में नाबालिग सहित तीन पकड़े, आठ बाइक बरामद

बाइक चोरियों में नाबालिग सहित तीन पकड़े, आठ बाइक बरामद

0
2122

हरिद्वार। बाइक चोरी मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन लोगो को पकड़ लिया है। जिनके पास से चुरायी गयी आठ बाइक भी बरामद की गयी है। आरोपी नशे के आदी है जो नशावृत्ति के चलते चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर शिकंजा कसते हुए नाबालिक सहित 3 वाहन चोरों को दबोच लिया है उनके पास से चोरी की 8 मोटर साइकिल बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे के शौक के चलते गुनहगार बने हैं और वह चोरी किए गये वाहन, औने पौने दामों में बेच देते थे। एसपी देहात ने कहा कि इस काम को करने वाले बचेंगे नहीं, हमने देहात क्षेत्र में कई टीमें गठित की है और जल्द ही और खुलासे होंगे। आरोपियों के नाम सलमान पुत्र लियाकत निवासी ग्राम जौरासी थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार,सहबाज पुत्र मुस्लिम निवासी ग्राम जौरासी थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस टीम में वारिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा, उप निरीक्षक शशिभूषण जोशी, नितिन सिंह बिष्ट, हैड कांस्टेबल नूर हसन, इसरार, कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, अनिल शर्मा, राजेश राठौर आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here