Home News Posts उत्तराखंड चोरी की बाइक सहित तीन शातिर गिरफ्तार

चोरी की बाइक सहित तीन शातिर गिरफ्तार

0
23

उधमसिंहनगर। बाइक चोरी में लिप्त तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती 4 जून को उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप के माध्यम से अंकुश प्रजापति निवासी जगतपुरा वार्ड नंबर—6 रुद्रपुर द्वारा ऑनलाइन ई—एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया गया कि दिनांक 2 जून 2026 की रात्रि लगभग 10.30 बजे उसने अपनी बाइक अपने घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन तड़के जब उसने वाहन को देखा तो वह अपने स्थान पर मौजूद नहीं थी। घटना के संबंध में पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल चोरी करते हुए दिखाई दिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा बीती रात एक सूचना के आधार पर क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रात में पुलिस को परशुराम चौक से आनन्दपुर रोड की ओर सड़क किनारे बिना नम्बर प्लेट लगी एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर तीन युवक बैठे दिखाई दिए। पुलिस द्वारा जब उन्हें रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो पुलिस को देखकर तीनों युवक मौके से भागने लगे। जिस पर पुलिस ने उन्हे घेर कर दबोच लिया। जांच के दौरान उक्त मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई, जिसकी पुष्टि थाना ट्रांजिट कैम्प में दर्ज मुकदमें से हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम अंश खत्री उर्फ अक्की पुत्र भानुप्रताप खत्री निवासी शिवपुरी अम्बेडकर नगर थाना कठघर जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, हाल निवासी गौला गेट राजपुर हल्द्वानी जनपद नैनीताल, रजत पुत्र पप्पू सिंह निवासी कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल, हाल निवासी किरायेदार बद्रीपुरा आनन्दबाग थाना कोतवाली हल्द्वानी जनपद नैनीताल, कमल मौर्य पुत्र मोहन लाल मौर्य निवासी ग्राम बल्ली पोस्ट बल्ली तहसील मीरगंज थाना शीशगढ़ जनपद बरेली उत्तर प्रदेश, हाल निवासी छड़ैल चौराहा थाना मुखानी जनपद नैनीताल बताया। जिस पर पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here