घास काट रही महिला पर तीन भालुओं का हमला, गम्भीर घायल

0
62

नैनीताल। जंगल में घास काट रही एक महिला पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। भालुओं के हमले से महिला गम्भीर रूप से घायल हुई है। जिसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
राज्य में इन दिनों मानव व वन्य जीव संघर्ष अपने चरम पर है। बीते रोज राजधानी दून में एक 14 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया था जबकि आज सुबह नैनीताल के किलबरी कुंजखडक मार्ग में सौड़ गांव के जंगल मे घांस काटने गई 37 वर्षीय खष्टी देवी पर भालू ने पीछे से हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। बताया जा रहा है कि वहां तीन भालू थे जिसमें से एक ने हमला किया और खष्टी देवी को घसीटते हुए ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार सवेरे 9.30 बजे हुई इस घटना में खष्टी देवी को भालू घसीटते हुए ले जा रहा था, इस दौरान वहां मौजूद चार अन्य लोगों ने हल्ला मचा दिया। जिसके बाद भालू खष्टी देवी को छोड़कर भाग गए।
बताया कि तीनों भालू वयस्क थे और हुलिए से हिमालयन बेयर प्रतीत हो रहे हैं। महिला के कान, गले और पीठ पर पंजों से निशान है, जिन्हें स्टिचिंग कर महिला को एडमिट किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी की तरफ से त्वरित सहायता के रूप में महिला के परिजनों को दस हजार रुपये की धनराशि दी गई। वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और क्षेत्र में गश्त का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here