चार दिन पहले हुई हत्या का खुलासा, भाई ने ही उतारा था मौत के घाट

0
608

देहरादून। चार दिन पहले हुई ग्रामीण की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के भाई को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद कर ली। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आज यहां इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 9 अगस्त को कालसी थाना पुलिस को सूचना मिली कि लेहमन अस्पताल में एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान हृदय प्रकाश निवासी ग्राम भराया धनपोऊ खत लखवाड थाना कालसी के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर चोटो का निशान का पुलिस ने परीक्षण करने पर मृतक के गले में गम्भीर चोट के निशान दिखायी दिये। अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक ने कमरे की कुंडी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पाया कि घटना के बाद कमरे को धोया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के पुत्र दिनेश प्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मृतक के भाई लूदर प्रकाश को पूछताछ के लिए बुलाया गया। सख्ती से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने ही अपने भाई की चापड से गला रेतकर हत्या की है। लूदर प्रकाश ने बताया कि उसका भाई घर का कोई काम नहीं करता था और आये दिन परिवार से लडता रहता था। जिससे परेशान होकर उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here