Home News Posts उत्तराखंड नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना में होटल संचालक भी गिरफ्तार

नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना में होटल संचालक भी गिरफ्तार

0
433

टिहरी। 7 दिन पूर्व नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर घटना में सम्मिलित होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना मुनि की रेती प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि बीते 7 अगस्त को थाना मुनि की रेती पर 14 बीघा निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 13 वर्ष को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के बाद पुलिस द्वारा 7—8 अगस्त की रात कुष्ठ आश्रम रोड, मुनि की रेती से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा पूछताछ में अपना नाम रविंद्र मिश्रा पुत्र गुप्तेश्वर मिश्रा निवासी शिवाजीनगर गली न. 34, ऋषिकेश, देहरादून उम्र 27 वर्ष बताया तथा यह भी बताया कि वह पूर्व में पूर्णानंद पब्लिक स्कूल में खेल प्रशिक्षक(कोच ) के पद पर कार्यरत था। जिसके कब्जे से नाबालिक अपहर्ता को बरामद किया गया।
मामले की जांच से पाया गया कि आरोपी युवक द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में होटल डिवाइन रेजिडेंसी में कमरे को दुष्कर्म हेतु किराए पर लिया गया। जिसमें आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना से सीसीटीवी फुटेज तथा विजिटर रजिस्टर का अवलोकन से पाया गया कि आरोपी द्वारा नाबालिक की आईडी प्रस्तुत न कर स्वयं की आईडी होटल संचालक अंकुश यादव पुत्र मथुरा यादव ग्राम निपानियां, थाना सिरसा जनपद जालौन उत्तर प्रदेश (उम्र 20वर्ष) को दी गई तथा पीड़िता को डरा धमकाकर होटल के कमरे में दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के साथ दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना होने के उपरांत होटल संचालक अंकुश यादव को साक्ष्यों के आधार पर कैलाश गेट क्षेत्र से आज गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here