Home News Posts उत्तराखंड मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिलायी संविधान की शपथ

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिलायी संविधान की शपथ

0
274

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने सचिवालय में अधिकारियों को संविधान दिवस पर संविधान की शपथ दिलायी।
आज यहां मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने संविधान दिवस के अवसर पर सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना को दोहरा कर संविधान की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, एडीजी ए पी अंशुमान, आईजी के एस नगन्याल, सचिव पंकज कुमार पाण्डेय, दीपेन्द्र चौधरी, डा. आर राजेश कुमार, जिलाधिकारी सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर सचिव श्रीमती सोनिका सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here