Home News Posts उत्तराखंड छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म !

छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म !

0
24
  • देवर—भाभी पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। छात्रा को स्कूल से अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। आरोप है कि देवर—भाभी की जोड़ी ने छात्रा पर शादी करने के लिए पहले जबरन दबाव बनाया, जब उसने विरोध किया तो दोनों ने नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि हरिद्वार के पांवधोई क्षेत्र की रहने वाली समरीन नाम की महिला से उसकी जान—पहचान थी। जिसने उसे अपने घर बुलाकर अपने देवर उवेश से मिलवाया था। इसके बाद उवेश उसे फोन करने लगा। छात्रा का आरोप है कि 16 मार्च को बोर्ड परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकलने के दौरान आरोपी ने उसे डरा—धमकाकर जबरन बाइक पर बैठाया और अपने घर ले गया। यहां समरीन पहले से मौजूद थी जिसने पीड़िता को पानी में बेहोशी की दवा मिलाकर पिलाई। इसके बाद बेहोशी की हालत में आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता का आरोप है कि होश आने पर आरोपी ने उसे उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो दिखाए। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी युवती को रोशनाबाद ले गया, जहां उससे कुछ कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए और वीडियो बनाया गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने युवती पर शादी करने का दबाव बनाया और 50 हजार रुपये की मांग भी की।
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों, दोनों पक्षों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here