देहरादून। देर रात से हो रही बारिश के चलते एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस को आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रखा।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात से हो रही लगातार भारी बरसात तथा मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बारिश का रेड अलर्ट के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा हर स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनकी मॉनीटरिंग की जा रही है, साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों का अलर्ट मोड पर रखा गया है। आज जनपद के 96 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं साथ ही भारी बरसात के कारण परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए भी पुलिस नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमणशील है। देर रात से लगातार हो रही भारी बरसात के कारण मालसी जू पुलिया के पास सड़क का किनारा बारिश के कारण धंस गया है, जिस पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोका जा रहा है, मसूरी जाने वाले पर्यटकों से अनुरोध है कि कृपया उक्त मार्ग का प्रयोग कम से कम करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। इसके अतिरिक्त भारी बरसात के कारण किरषाली चौक के पास एक चार मंजिला इमारत का साइड का पुश्ता, जिसके गिरने की संभावना है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा उक्त इमारत को खाली करवाया गया है, साथ ही मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ ैक्त्थ् तथा फायर सर्विस की टीम को नियुक्त किया गया है। समाजिक कार्यकर्ता व राज्य आंदोलनकारी मोहन खत्री ने कहा कि उन्होंने पूर्व में ही जिला प्रशासन को पत्र लिखकर पुलिया के खस्ताहाल के लिए सूचित कर दिया था तथा मांग की थी कि इस पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से पूर्व ही यहां पर वन—वे व्यवस्था की जाये लेकिन जिला प्रशासन ने उनकी बात को गम्भीरता से नहीं लिया।




