Home News Posts उत्तराखंड गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा था सैक्स रैकेट, 6 गिरफ्तार

गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा था सैक्स रैकेट, 6 गिरफ्तार

0
438

देहरादून। गेस्ट हाउस की आड़ में चले रहे सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है।
मामला देहरादून के राजा रोड स्थित आशियान गेस्ट हाउस का है। जानकारी के अनुसार बीते रोज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को सूचना मिली कि राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में संचालक द्वारा महिलाओं/ युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाया जाता है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर एएचटीयू तथा कोतवाली नगर की संयुक्त टीम द्वारा बीती रात को राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को गेस्ट हाउस के अलग—अलग कमरों में 2 पुरुष तथा 3 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। मौके से पुलिस द्वारा होटल के मैनेजर सहित सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में होटल के मैनेजर द्वारा बताया गया कि उक्त गेस्ट हाउस को नरेंद्र सिंह रावत निवासी चमोली द्वारा लीज पर लिया गया है, उक्त गेस्ट हाउस में बाहरी राज्यो की रहने वाली उनकी परिचित महिलाओं द्वारा अनैतिक देह व्यापार किया जाता है। उनके द्वारा ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उन्हें महिला/युवती की जानकारी देकर गेस्ट हाउस में बुलाया जाता है तथा उनसे कमीशन लेकर उन्हें महिलाओं/युवतियों के पास भेजा जाता है। गिरफ्तार लोगों के नाम तापस शाहू पुत्र स्व. सीताराम शाहू निवासी ग्राम शांतडा, पो.—जस्कगरी, थाना रामनगर, जिला—ईस्ट मिगनापुर पश्चिम बंगाल, कमलेश साहनी पुत्र कतलाल साहनी निवासी रागवा थाना सिमवाड़ा जिला दरभंगा, बिहार, निक्का देवी पत्नी कमलवीर साहनी निवासी ग्राम रागवा पो. कोरा थाना सिमबाड़ा, दरभंगा, बिहार, संजीत कुमार पुत्र गंगोरी प्रसाद ग्रा. कमलवीधा, पो. बुन्दावन, थाना अररिया, जिला शिवपुरा, पटना, बिहार, गुल्ली देवी पत्नी विन्देश्वर साहनी निवासी ग्राम सुहागपुर चौक, थाना प्लासी, जिला अरिया, बिहार, हाल— सी ब्लॉक कालोनी निकट काली मन्दिर, रायपुर, देहरादून व मनु गुरंग पुत्री भीम बहादुर गुरंग निवासी बस्ती दलसिंहपारा टी गार्डन जलपाइगुड़ी, पश्चिम बंगाल थाना जयगांव जिला आलीपुर द्वारा हाल प्रेमनगर, देहरादून बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here