कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोडी

0
174

मुंबई। भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले महाराष्‍ट्र में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। दावा किया जा रहे हैं कि वे आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होंगे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर मिलिंद देवड़ा ने लिखा कि आज वह अपनी राजनीतिक यात्रा के अहम अध्याय का अंत कर रहे हैं। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, साथ ही कांग्रेस पार्टी से अपने परिवार के 55 साल पुराने रिश्ते का भी अंत कर रहा हूं। मैं सभी नेताओं, सहयोगियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का उनके इतने सालों के समर्थन के लिए शुक्रगुजार हूं। उन्होंने हाल में मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र पर शिवसेना (यूबीटी) द्वारा दावा पेश करने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। शिवसेना (यूबीटी) महा विकास आघाडी (एमवीए) में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की गठबंधन सहयोगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here