Home News Posts उत्तराखंड भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शनों सहित एक दबोचा

भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शनों सहित एक दबोचा

0
487

उधमसिंहनगर। नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया हैै। जिसके पास से 75 प्रतिबन्धित नशीले इन्जेशन व तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार बीती शाम कोतवाली रूद्रपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक नशा तस्कर भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शनों की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 75 प्रतिबन्धित नशीले बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम सलीम अल्वी पुत्र शराफत शाह निवासी वार्ड नंबर 15 अबरार पार्षद वाली गली पहाड़गंज थाना रुद्रपुर बताया। बताया कि वह काफी समय से नशे का आदी है। पैसे की तंगी के कारण पिछले लम्बे समय से नशीले इंजेक्शन बेच रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here