Home News Posts उत्तराखंड आपदा प्रभावितों को देख सीएम ने रुकवाया काफिला

आपदा प्रभावितों को देख सीएम ने रुकवाया काफिला

0
471

प्रोटोकॉल तोड़, जनता के बीच पहुंचे सीएम धामी

आपदा प्रभावितों की सुनी समस्याएं, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

  • देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं आपदा प्रभावित लोगों से भी मिले। इस दौरान थराली में आपदा प्रभावित कुछ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया कि वे ऊपर के गांवों का भी जल्द से जल्द रास्ता खुलवा दें।
  • मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि रास्ता खुलने का काम युद्धस्तर पर जारी है और जैसे ही मार्ग सुरक्षित होगा, वे स्वयं वहाँ गांववासियों के साथ जाकर हालात का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दिया है कि उत्तराखण्ड सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और प्रभावित गांवों तक राहत और सहायता पहुँचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here