Home News Posts उत्तराखंड उत्तराखण्ड में बड़े पैमाने पर चल रहा है नशा कारोबार

उत्तराखण्ड में बड़े पैमाने पर चल रहा है नशा कारोबार

0
513

15 लाख की हेरोइन सहित अंर्तराज्यीय दो नशा तस्कर गिरफ्तार


बागेश्वर। उत्तराखण्ड में नशा तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो अंर्तराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लगभग 15 लाख की हेरोइन बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज एसओजी बागेश्वर द्वारा एक सूचना के बाद सावनप्रीत सिंह पुत्र कलदीप सिहं निवासी नसेरा पनुवा थाना तरनतारन जिला तरनतारन पंजाब के कब्जे से 24.29 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) व हरगुरजीत सिंह पुत्र बुटा सिंह निवासी म.न. 2 जसवंत संह मोहल्ला नुरदी अड्डा तरनतारन पंजाब के कब्जे से 22.95 ग्राम कुल 47.24 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) के साथ द्वारिकाछीना अमसरकोट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनो आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है। बरामद स्मैक (हेरोइन) की कीमत 15 लाख रूपये आंकी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here