Home News Posts उत्तराखंड सड़क दुर्घटना में घायल एसडीएम संगीता कनौजिया का हुआ निधन

सड़क दुर्घटना में घायल एसडीएम संगीता कनौजिया का हुआ निधन

0
676

देहरादून। एम्स ऋषिकेश में भर्ती सड़क दुर्घटना में घायल एसडीएम संगीता कनौजिया की आज सुबह मृत्यु हो गई है। एसडीएम संगीता सर्वाइकल स्पाइन इंजरी से ग्रसित थी। जिनका दुर्घटना के बाद से ही एम्स में उनका उपचार चल रहा था। संगीता कनौजिया के निधन की पुष्टि एम्स ऋषिकेश के जनसम्पर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल द्वारा की गयी है।
बता दें कि बीती 26 अप्रैल को लक्सर की एसडीएम संगीता कनौजिया सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी। एसडीएम संगीता कनौजिया के वाहन को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में एसडीएम के ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई थी जबकि एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। चार माह तक डाक्टर उन्हे बचाने का प्रयास करते रहे। लेकिन एसडीएम संगीता आज जिन्दगी की जंग हार गयी। जिनके निधन की पुष्टि ऋषिकेश एम्स के जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा की गयी है।

मुख्यमंत्री ने एसडीएम के निधन पर दुःख व्यक्त किया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीएम श्रीमती संगीता कनौजिया के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here