Home News Posts अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली,...

अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली, किया पौधारोपण

0
467
  • श्रीदेव सुमन ने जनता के अधिकारों के लिए 84 दिन का आमरण अनशन कर अद्वितीय साहस व बलिदान का परिचय दियाः किशोर

टिहरी। स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि के अवसर पर आज जिला कारागार परिसर, नई टिहरी में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति रैली निकाली गई तथा कारागार परिसर के समीप भमोरा के पौधों का रोपण कर अमर शहीद को पर्यावरणीय श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि श्रीदेव सुमन ने जनता के अधिकारों के लिए 84 दिन का आमरण अनशन कर अद्वितीय साहस व बलिदान का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिकों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए जनहित में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, तभी जनपद का समग्र विकास संभव है।
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने श्रीदेव सुमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष और बलिदान आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने स्कूली छात्रों से आह्वान किया कि वे श्रीदेव सुमन के विचारों और जीवन मूल्यों को आत्मसात करें। श्रीदेव सुमन जी का जनपद व क्षेत्र के लिए किया गया बलिदान, हमेशा याद रहेगा और आज के हलातों में उनके इस बलिदान से हम सबको सीखना चाहिए कि कैसे हम अपने अधिकारों को अहिंसा से प्राप्त कर सकते है । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, जेलर जिला कार्यालय नई टिहरी रामेश्वर सिंह राणा, डिप्टी जेलर दीपाली, कनिष्क सहायक नितिन चौहान, बंदी रक्षक राजेश डिमरी, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, पुलिस एवं जेल कर्मियों के साथ—साथ स्कूली शिक्षक एवं छात्र—छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here