ज्वैलर्स के घर डकैती का प्रयास, दम्पत्ति घायल

0
264

उधमसिंहनगर। आनंद विहार कॉलोनी में देर रात घर में घुसे डकैतों ने ज्वैलर्स के घर डकैती का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान उन्होने ज्वैलर्स दम्पत्ति को घायल कर दिया जिसके बाद शोर शराबा होने पर डकैत फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और डकैतों की तलाश शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप, तीनपानी डैम रोड निवासी राहुल वर्मा की घर में ही माया ज्वैलर्स नाम से ज्वैलरी की दुकान है। दोमंजिले में वह अपने पिता और पत्नी अंकिता और एक साल की बेटी के साथ रहते हैं। बीते रोज उनके पिता गांव चले गए थे। घर में राहुल और उनकी पत्नी व बेटी ही थे। देर रात जब वह लोग खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे कि करीब 12 बजे के बाद पड़ोस की छत से चार बदमाश उनकी छत पर चढ़ आए और घर में घुस गए। इस दौरान बदमाशों ने राहुल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह शोर मचाते हुए घर से बाहर को भागा। यही नहीं बदमाशों ने ज्वैलर्स की पत्नी अंकिता पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। हो—हल्ला होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो बदमाश फरार हो गए। सूचना पर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ज्वैलर्स राहुल वर्मा और उनकी पत्नी अंकिता को किच्छा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं जानकारी मिलने पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने एसओ ट्रांजिट कैंप से भी बात की और घटना का जल्द खुलासा करने को कहा। तिलक राज बेहड़ ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है। बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here