देहरादून। सडक सुरक्षा कार्य निरंतर गतिमान होने के चलते राजपुर रोड डिवाईडर का काम शुरू हो गया।
आज यहां उपजिलाधिकारी/नोडल अधिकारी कुमकुम जोशी द्वारा डीएम के निर्देश के क्रम में सडक सुधारीकरण कार्यो को धरातल पर उतारने हेतु निरंतर फील्ड विजिट की जा रही है। सडक सुधारीकरण, स्पीड ब्रेकर एवं जेबरा क्रसिंग का काम तेजी से गतिमान है। जिलाधिकारी स्वंय सडक सुरक्षा कार्यो की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। ओएनजीसी चौक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा न्यू कैंण्ट रोड पर चिन्हित पांच स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बना दिये गये हैं। दिलाराम चौक पर जेब्रा व्रQांसिग पेंट का कार्य चल रहा है। वर्षो बाद राजपुर रोड डिवाईडर का काम शुरू हो गया। जहां से देर रात हुडदंगियों के वाहन क्रस ओवर किया करते थे। जिलाधिकारी सविन बसंल ने सडक सुधारीकरण कार्यो को युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।




