Home News Posts उत्तराखंड अस्पताल से फरार कैदी मात्र चार घंटो में लक्सर से गिरफ्तार

अस्पताल से फरार कैदी मात्र चार घंटो में लक्सर से गिरफ्तार

0
525

हरिद्वार। रुड़की सिविल अस्पताल से फरार हुए कैदी को मात्र चार घंटो में पुलिस ने लक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नन्हे उर्फ चिकना को जहरखुरानी गैंग के सदस्य होेने के आरोप में पुलिस द्वारा कुछ समय पूर्व गिरफ्तार किया गया था और वह हरिद्वार जेल में विचाराधीन कैदी के तौर पर बंद था। बताया जा रहा है कि हर्निया की बीमारी के चलते उसे उपचार के लिए हरिद्वार अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक न होने के कारण ऑपरेशन के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया। 2 दिन पूर्व पुलिस द्वारा उसे रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया था जहां आज उसका ऑपरेशन होना था बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 7.30 बजे जब उसे ऑपरेशन के लिए ले जाया जा रहा था तब वह ड्यूटी पर तैनात सिपाही से हथकड़ी छुड़वा कर फरार हो गया था। उसके भागने के बाद पुलिस ने चारों ओर तलाशी अभियान चलाया और अलग अलग टीमें उसे पकड़ने के लिए लगाई थी, वहीं विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। फरार आरोपी को लक्सर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान लक्सर स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here