Home News Posts उत्तराखंड पुलिस को स्मार्ट बनाने के लिए शासन करेगा सहयोगः सुधांशु

पुलिस को स्मार्ट बनाने के लिए शासन करेगा सहयोगः सुधांशु

0
604

देहरादून। प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट बनाने के लिए शासन पुलिस मुख्यालय के साथ है।
आज यहां प्रमुख सचिव, गृह, उत्तराखण्ड शासन आर०के० सुधांशु, द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय, देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग द्वारा किये जा रहे कार्य एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा/विचार—विमर्श किया गया। उत्तQ विचार—विमर्श के दौरान पुलिस विभाग द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक, पी/एम— सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पुलिस के शासन स्तर के मुद्दों से उनको अवगत कराया गया।
प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए स्मार्ट पर उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रमुख सचिव, गृह द्वारा सराहना की गया। बैठक में कार्मिक, प्रोवजिनिंग, आधुनिकीकरण, पुलिस कल्याण, कानून व्यवस्था, फायर, संचार, ड्रग्स, साइबर क्राइम आदि मुद्दों पर गहराई से मंथन किया गया। इसके साथ ही तीन जनपदों— ऊधमसिहनगर, देहरादून, हरिद्वार में ट्रैफिक थाने खोले जाने पर भी चर्चा की गयी।
बैठक में पर्यटन की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण चोपता, धारी, सांकरी आदि में थाने, चौकियां खोले जाने पर चर्चा।
इसके साथ ही पुलिस कर्मियों हेतु पुरस्कार धनराशि की व्यवस्था हेतु नया उपलेखाशीर्षक खोले जाने पर चर्चा। गैरसैंण में आईआरबी की तीसरी बटालियन की स्थापना , पुलिस आधुनिकीकरण हेतु बजट बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया। बैठक में आर्थिक अपराध थाना, नई फायर यूनिट खोले जाने तथा प्रशिक्षण भत्ते प्रदान करने का अनुरोध किया गया। साथ ही प्रदेश में पुलिस भवनों, थाना/चौकियों के भवनों हेतु बजट बढ़ाने का अनुरोध किया गया। निष्क्रिय वाहनों के स्थान पर नए वाहन स्वीकृत करने पर चर्चा की गयी। पीएसी के जवानों को मूवमेंट हेतु ट्रकों के स्थान पर बसों से मूवमेंट कराने हेतु बसों का नियतन बढ़ाने हेतु अनुरोध किया गया। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों के सम्बन्ध में कहा गया कि हमारे संसाधन बेहतर हुए हैं। प्रधानमंत्री की स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा पर उत्तराखण्ड पुलिस अग्रसर है। उत्तराखण्ड पुलिस ने विगत वर्षों में काफी कुछ हासिल किया है, संवेदनशील पुलिसिंग की ओर भी काफी काम हुआ है, परंतु अभी भी हमें काफी कुछ हासिल करना बाकी है। प्रमुख सचिव, गृह, उत्तराखण्ड शासन आर०के० सुधांशु, ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट पुलिस बनाने में शासन पुलिस मुख्यालय के साथ है और हम इस ओर पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सकारात्मक रूख अपनाते हुए पुलिस विभाग की समस्याओं का समाधान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here