Home News Posts उत्तराखंड चोरी के 4 दुपहिया वाहनों के साथ एक गिरफ्तार

चोरी के 4 दुपहिया वाहनों के साथ एक गिरफ्तार

0
576

देहरादून। पुलिस ने चोरी के चार दुपहिया वाहनों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेशम माजरी निवासी शिव सिंह पुत्र उदय सिंह द्वारा कोतवाली डोईवाला पर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा उसकी स्कूटी एक्टिवा फनवैली हाट बाजार के पास से चोरी कर कर ली गयी है। वहीं मिल रोड निवासी निखिल सिंघल पुत्र सतेन्द्र कुमार सिघल द्वारा कोतवाली डोईवाला पर प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी स्कूटी को अज्ञात चोर द्वारा मिल रोड डोईवाला से चोरी कर लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही दुर्गा चौंक निवासी अमित राणा द्वारा कोतवाली डोईवाला पर तहरीर देते हुए अपनी स्कूटी निवास स्थान से चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया । लगातार हुई वाहन चोरी की घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुकदमाें का खुलासा करने व आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये। टीमों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए साथ ही मैनुअल पुलिसिंग के तहत सुरागरसी—पतारसी करते हुए आरोपियों के समबन्ध में जानकारी की गयी। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप जौलीग्रान्ट क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा सूचना पर बीते रोज घटना को अंजाम देने वाले मनीष बुढाकोटी पुत्र गोपी बुढ़ाकोटी निवासी ग्राम करतियां पटृी नोदनु थाना रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल को चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अन्य स्थानों से भी वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया, उसकी निशानदेही पर पुलिस द्वारा जौलीग्रान्ट क्षेत्रान्तर्गत हरिद्वार रोड पर स्थित सतनाम ढाबा के पीछे के जगंलों से आरोपी द्वारा छिपाई गयी चोरी की 3 अन्य स्कूटिया बरामद की गई। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर आरोपी के थाना कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल से भी वाहन चोरी की घटना में जेल जाने की जानकारी मिली है। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से जिला पौडी का निवासी है तथा वर्तमान मे खैरा ढाबा, रेशम माजरी लालतप्पड मे कार्य कर रहा था। आरोपी द्वारा डोईवाला क्षेत्र मे लगने वाले हाट बाजार के आस—पास रैकी कर वहाँ खडे ऐसे वाहनो को चिन्हित किया जाता था, जो भीड—भाड से अलग स्थानो पर खडे होते है तथा 2016 या उससे ऊपर के मॉडल के होते हैं। उक्त वाहनो को आरोपी द्वारा अपनी मास्टर—की से खोलकर चोरी कर वहां से ले जाकर जंगल में छिपा दिया जाता था, उक्त चोरी के वाहनों को बिजनोर/सहारनपुर तथा उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में बेचने की फिराक था, किन्तु इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here