गैंगस्टर रवि काणा व उसकी प्रेमिका काजल झा थाईलैंड से गिरफ्तार

0
50


नोएडा । नोएडा पुलिस द्वारा कई मामलों में वांछित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भगोड़े कुख्यात अपराधी रवि नागर उर्फ रवि काणा को थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि थाईलैंड के अधिकारियों ने नागर के साथ उसकी प्रेमिका काजल झा को भी हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, नोएडा पुलिस रवि काणा और काजल झा को भारत लाने की औपचारिकताएं पूरी कर रही है। रवि काणा और काजल झा काफी लंबे समय से फरार चल रहे थे। नोएडा पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुकआउट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वे थाईलैंड भाग गए हैं। तब से नोएडा पुलिस लगातार अपने थाई समकक्षों के संपर्क में थी। गैंगस्टर रवि काणा पर गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंग रेप का मामला दर्ज है। 1 जनवरी, 2024 से एक महिला द्वारा रवि काणा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने रवि काणा के विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह पकड़ से बाहर रहा। बाद में पुलिस ने काजल झा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। रवि काणा की पत्नी सहित 14 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत में दायर 500 पन्नों की चार्जशीट के अनुसार, पुलिस ने रवि काणा को अवैध गतिविधियों का सरगना बताया, जबकि उसकी प्रेमिका को भी उसके अपराध में बराबर का भागीदार माना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here