नंदा की चौकी बिधौली मार्ग क्षतिग्रस्त, यातायात प्रतिबंधित

0
165

देहरादून। नंदा की चौकी बिधौली मार्ग वर्षा के चलते क्षतिग्र्रस्त हो गया है जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने यातायात प्रतिबंधित कर दिया है।
आज यहां पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि से लगातार हो रही भारी बरसात के कारण प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत नन्दा की चौकी बिधौली मार्ग फन एंड फूड के पास पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण उक्त मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आगमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। बिधौली जाने हेतु कैंट से जामुनवाला, फुलसैनी पौधा होते हु2ए बिधौली पहुंचा जा सकता है इसके साथ ही सुद्धोवाला से मांडूवाला, डूंगा होते हुए बिधौली पहुंच सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here