Home News Posts एक साल में 2 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता

एक साल में 2 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता

0
1008


नई दिल्ली। भारत की नागरिकता छोड़ने का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्यसभा में भारतीय नागरिकता त्यागने के मामले में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने चौंकाने वाला आंकड़ा पेश किया। बीते 6 साल में 10 लाख से ज्यादा लोग देश छोड़कर चले गए हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पिछले साल यानी 2024 में 2 लाख से ज्यादा भारतीय ने अपनी नागरिकता त्याग दी। राज्यसभा में विदेश मंत्रालय से इस बात का आंकड़ा मांगा गया था कि कितने लोगों ने भारत की नागरिकता त्यागी है। इसी के जवाब में विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि 2024 में 2 लाख से ज्यादा भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी है। हालांकि, यह आंकड़ा पिछले साल के बराबर ही है, लेकिन पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम है। राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में भारतीय नागरिकता त्यागने से संबंधित एक सवाल के जवाब में यह डाटा सभी के सामने रखा।
विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार साल 2023 से 2024 तक लगभग 4 लाख 23 हजार लोगों ने इंडियन सिटिजनशिप छोड़ दी। राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि कोरोना काल के दौरान सिटिजनशिप छोड़ने वालों की संख्या में कमी आई थी। लेकिन बाद में फिर नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। सिर्फ साल 2020 ऐसा था, जिसमें भारत की नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या सबसे कम रही है।
नागरिकता छोड़ने को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर रहा है। विपक्ष का आरोप है कि 2014 में बीजेपी सरकार के आने के बाद से भारतीय लोग देश की नागरिकता ज्यादा छोड़ने लगे हैं। क्योंकि कांग्रेस सरकार में दौरान इंडियन सिटिजनशिप छोड़ने वालों की संख्या कभी 2 लाख के पार नहीं गई। विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2014 से पहले पांच साल में 2011 में 1,22,819, 2012 में 1,20,923, 2013 में 1,31,405 और 2014 में 1,29,328 भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी। पूरी दुनिया में भारत के कई लोग रहते हैं। हालांकि, कुछ लोग पूरा जीवन विदेश में गुजार देते हैं लेकिन वहां कि नागरिकता नहीं लेते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी हैं जो भारत की नागरिकता को छोड़कर विदेश में जाकर बस जाते हैं। इन्हीं लोगों का डाटा राज्यसभा में मांगा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here