शरारती तत्वों ने लगायी ओमजी गारमेंटस की दुकान में आग

0
945

  • लाखों का माल जलकर स्वाह, व्यापार मंंडल ने दी 48 घंटे की चेतावनी

देहरादून। शरारती तत्वों ने पलटन बाजार में ओमजी गारमेंटस की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस फायर बिग्रेड व व्यापारी मौके पर पहुंच गये। फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया था। व्यापार मंडल ने पुलिस को 48 घंटे के अन्दर आग लगाने वालों की गिरफ्तारी की चेतावनी देते हुए कहा कि नहीं तो बाजार बंद होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि करीब एक बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मिशन स्कूल के सामने स्थित ओमजी गारमेंटस की दुकान में आग लग गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान सूचना मिलते ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोख नागपाल भी व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंच गये। फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फायर बिग्रेड की 12 गाडियां पानी की आयी तब जाकर आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक लाखों रूपये का सामान जलकर स्वाह हो गया था। इसी दौरान किसी ने बताया कि दो युवक 12 व एक बजे के करीब ओमजी गारमेंटस के बाहर खडे हुए थे तथा उन्होंने अपनी गाडी से पेट्रोल निकालकर शटर से दुकान के अन्दर पेट्रोल फेंका और उसके बाद आग लगा दी। यह सूचना मिलते ही व्यापारियों में आव्रQोश भर गया। पलटन बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोख नागपाल ने पुलिस को चेतावनी दी है कि 48 घंटे के अन्दर इन शरारती तत्वों को गिरफ्तार किया जाये। अगर 48 घंटे के अन्दर शरारती तत्व नहीं पकडे गये तो पूरा व्यापारी वर्ग अपने प्रतिष्ठान बंद करके आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में युवकों की हरकत कैद हो गयी। जिसका पूरा वीडियों व्यापारियों ने पुलिस को दे दिया। सम्पर्क करने पर संतोख नागपाल ने बताया कि ओमजी गारमेंट के मालिक नवनीत राजवंशी के साथ पूरा व्यापार मंडल खडा है। उनका बहुत नुकसान हुआ है। ऐसी घटना की पुनावृत्ति न हो इसके लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ कडी कार्यवाही किये जाने की पुलिस से मांग की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here