देहरादून। विधायक किशोर उपाध्याय ने केंद्र सरकार द्वारा आज प्रस्तुत बजट को बहुआयामी और सर्व स्पर्शी बताया है, जिसमें BPL से लेकर उच्चतम आय वर्ग के हितों का सर्वांगीण विकास परक सरंचना का समावेश किया गया है। 12 लाख रुपए तक आयकर में राहत एक ऐतिहासिक निर्णय है । कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, शोध, नवाचार आदि को इस बजट के माध्यम से प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व विकास और उन्नति के नव सोपान भारत विश्व पटल पर स्थापित करने की क्षमता प्राप्त करेगा।



