Home News Posts उत्तराखंड बाबा के दरबार में आये भक्तों को सुविधा प्रदान करना हमारा कर्तव्यः...

बाबा के दरबार में आये भक्तों को सुविधा प्रदान करना हमारा कर्तव्यः एसएसपी

0
660

नैनीताल। बाबा नीम करौली महाराज जी के दर्शन को कैंची धाम मन्दिर में आये भक्तों को श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस एवं मन्दिर समिति द्वारा जो भी व्यवस्थायें मेले के सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गयी है भक्त इस व्यवस्था को बनाये रखने में काफी सहयोग कर रहे हैं। अत्यधिक संख्या में भक्त अब तक दर्शन कर चुके हैं, शान्तिपूर्ण, खुशहाल तरीके से मेला चल रहा है। कहा कि पूरी उम्मीद है कि आज स्थापना दिवस का यह कैची धाम मेला ऐतिहासिक होने के साथ—साथ शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होगा। कहा कि बाबा जी के दरबार में आये भक्तोें की सेवा करना उनको सुविधा प्रदान करना ये हमारे ड्यूटी एवं कर्तव्य है।
बता दें कि महान संत बाबा नीम करौली महाराज के धाम कैंची में मंदिर के स्थापना दिवस पर भव्य मेला आयोजित हुआ इस दौरान लाखों की संख्या में भक्तों ने बाबा जी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किये और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। ब्रह्ममुहूर्त में पूजा अर्चना के बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिये खोले गये रातभर से ही दूर—दराज से आने वाले भक्तों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लगनी शुरु हो गई थी हर कोई बस बाबा नीम करौली महाराज के दर्शनों को आतुर रहा और दर्शन कर पुण्य का भागी बना।
गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार ने मानस खंड योजना के तहत कैंची धाम को प्रमुख धार्मिक स्थलों की श्रेणी में शामिल किया है जिसके चलते यहाँ पर मान्यताओं के अनुरुप बड़ी संख्या में सालभर भक्तों का तांता लगा रहता है ऐसे में जिला और पुलिस प्रशासन की तरफ से भक्तों की सुविधा को लेकर चाकचौबंद इंतजामात किये गये हैं जगह—जगह पर फोर्स डिप्लॉय की गई है।
मंदिर समिति के मुताबिक हर वर्ष भक्तों की संख्या में बढोत्तरी हो रही है और इस वर्ष भी करीब डेढ़ लाख भक्तों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। कैंची धाम पहुंचे बाबा नीम करौली महाराज के पौत्र डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि बाबा जी का चमत्कार है कि वो भव्य अनुष्ठान की स्वयं कमान संभाल लेते हैं और उनकी ही कृपा है कि बड़ी सुगमता पूर्वक मेला सम्पन्न हो जाता है। एसएसपी प्रहलाद सिंह मीणा ने कहा मेला सफल तरीके से चले और भक्तों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसको लेकर पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here