Home News Posts World इंस्टाग्राम स्टंटमैन की 721 फीट ऊंची बिल्डिंग से गिरकर मौत !

इंस्टाग्राम स्टंटमैन की 721 फीट ऊंची बिल्डिंग से गिरकर मौत !

0
595


नई दिल्ली। इंस्टाग्राम स्टंट के लिए मशहूर 30 साल के रेमी ल्यूसिडी की गुरुवार शाम को 68 मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। रेमी ल्यूसिडी हांगकांग की जिस गगनचुंबी इमारत से गिरे, उसकी ऊंचाई 721 फीट है। मौत से 6 दिन पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी पोस्ट डाली थी, जिसमें हांगकांग की बिल्डिंग दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के दौरान रेमी ल्यसिडी हांगकांग की बिल्डिंग पर चढ़ रहे थे। जैसे ही वे बिल्डिंग की ऊंचाई पर पहुंचे, अचानक उनका बैलेंस बिगड़ा और वे नीचे गिर गए। रेमी ल्यूसिडी का दुनिया भर में ऊंचे टावरों और बिल्डिंग पर चढ़ने का इतिहास रहा है।
सोशल मीडिया पर ‘रेमी एनिग्मा’ के नाम से मशहूर ल्यूसिडी, गिरने से पहले हांगकांग के पॉश मिड-लेवल इलाके में एक आवासीय ब्लॉक, 721 फुट ट्रेगुंटर टॉवर की 68वीं मंजिल पर पहुंच गए थे। एक महिला ने उन्हें बिल्डिंग के अंदर वापस जाने के लिए पेंटहाउस की खिड़कियों पर दस्तक देते हुए देखा था, लेकिन कोई भी मदद पहुंचने से पहले ही वे नीचे गिर गया और उनकी मौत हो गई। घटना से कुछ देर पहले फ्रांस के रहने वाले ल्यूसिडी शाम 7:30 बजे टावर पर पहुंचे और एक सुरक्षा गार्ड को बताया कि वह 40वीं मंजिल पर एक दोस्त से मिलने जा रहे हैं। जिससे मिलने के बारे में उन्होंने गार्ड को बताया था, उसने ल्यूसिडी को पहचानने से इनकार कर दिया है।
उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई कई तस्वीरों में वह ऊंची इमारतों के टॉप पर दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि जब वे गिरे तो हो सकता है कि वह भी ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे हों। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, पुलिस को उनका स्पोर्ट्स कैमरा मिला, जिसमें उनके हैरतंगेज स्टंट के वीडियोज थे। इंस्टाग्राम पर ल्यूसिडी ने अपने 4,000 से अधिक फॉलोअर्स के साथ बिल्डिंग पर चढ़ने के दौरान खिंची गई तस्वीरों और वीडियोज को शेयर किया। अपनी मौत से छह दिन पहले ल्यूसिडी ने खुद को हांगकांग स्थित फोटोग्राफर बताया था। उन्होंने हांगकांग के कॉजवे बे में टाइम्स स्क्वायर से अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की जो अब श्रद्धांजलि से भरी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here