Home News Posts उत्तराखंड यात्रा पर भारी पड़ती बर्फबारी

यात्रा पर भारी पड़ती बर्फबारी

0
486

नीलकंठ पर्वत पर एवंलांच, एनडीआरएफ अलर्ट
केदारधाम में बर्फबारी से चरमराई व्यवस्था

देहरादून। आधा मई माह बीतने को है तथा चार धाम यात्रा को शुरू हुए अब 3 सप्ताह से अधिक का समय हो चुका है लेकिन मौसम के बिगड़े मिजाज में किसी तरह का सुधार होता नहीं दिख रहा है भले ही बर्फबारी के बीच शुरू हुई चार धाम यात्रा में अब तक श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा हो लेकिन लगातार खराब मौसम के कारण अब चार धाम यात्रा की व्यवस्थाएं हंापने लगी है।
आज सुबह से केदारधाम में मौसम साफ था लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम में बड़ा बदलाव आया और जोरदार बर्फबारी शुरू हो गई जिसके कारण धाम में मौजूद श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भले ही 25 मई तक केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई हो लेकिन इसके बाद भी केदारधाम में औसतन 25 हजार श्रद्धालुओं के प्रति दिन पहुंचने का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण पैदल मार्ग से जाने वाले यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है वही धाम में आवश्यकता की सामग्री पहुंचाना भी संभव नहीं हो पा रहा है। धाम में रहने खाने की जो व्यवस्थाएं हैं वह भी चरमरा गई हैं।
पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण एंवलांच के खतरे भी बढ़ गए हैं आज चमोली के नीलकंठ पर्वत में एक एंवलांच की तस्वीर सामने आई जिसमें पहाड़ से भारी मात्रा में बर्फ की नदी तूफानी गति से नीचे आती दिख रही है। उल्लेखनीय है कि यह घटना बद्रीनाथ से 20—25 किलोमीटर दूर की है जहां धाम जाने वाले यात्री भी जाते हैं। एनडीआरएफ की टीम इस पर नजर बनाए हुए हैं। उधर हेमकुंड साहिब की यात्रा भी 20 मई से शुरू होने जा रही है लेकिन यहां 7—8 फीट बर्फ जमी हुई है रास्ता खोलने का काम मशीनों से जारी है लेकिन हर रोज बर्फबारी के कारण हालात जस के तस बने हुए हैं। भले ही अब तक खराब मौसम का इतना प्रभाव यात्रा पर न पड़ा हो लेकिन हालात यही रहे तो आगे मुश्किलें और बढ़ेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here