Home News Posts उत्तराखंड जनरल रावत के नाम पर होगा श्रीकोट का खेल मैदानः डा. धन...

जनरल रावत के नाम पर होगा श्रीकोट का खेल मैदानः डा. धन सिंह

0
871

देहरादून। उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीकोट खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि श्रीकोट में बनाए जा रहे खेल मैदान का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा 8 जनवरी को लोकार्पण किया जाएगा। इस खेल मैदान का नाम सीडीएस स्व. विपिन रावत के नाम से रखा जाएगा।
डा. धन सिंह रावत ने बताया कि खेल मैदान में पुरुष, महिला एवं हैंडीक्राफ्ट शौचालय, बॉस्केटबॉल, वालीबॉल, फुटबॉल एवं 6 ट्रैक का मैदान भी रहेगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं भी हो सकेंगी। डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि यह मैदान आने वाले समय में खेल प्रतिभाओं को उभारने के साथ—साथ श्रीनगर में होने वाली ऐतिहासिक जनसभाओं का गवाह भी बनेगा।
वहीं श्रीकोट खेल मैदान का नाम देश के प्रथम सीडीएस स्व. बिपिन रावत के नाम रखे जाने की घोषणा सैनिक प्रकोष्ठ ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here