Home News Posts उत्तराखंड फर्जी पुलिस ने ठगे महिला से लाखों रूपये

फर्जी पुलिस ने ठगे महिला से लाखों रूपये

0
150
  • दुष्कर्म केस से बचाने के नाम पर की गयी थी ठगी

उधमसिंहनगर। दुष्कर्म केस से बेटे को बचाने के नाम पर एक फर्जी पुलिस अधिकारी ने महिला से 1.20 लाख रूपये ठग लिये। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार साईबर सेल को दी तहरीर में महिला ने बताया कि बीते 29 नवंबर को उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया और जानकारी दी कि उनका बेटा अश्विन डोगरा वकील की लड़की के साथ रेप के केस में फंस गया है जिसके साथ और 3 लड़के भी है जिनको 8 साल की सजा हो गयी है, आपका बेटा इनका दोस्त है। इसके बाद बेटे को फोन करने वालो ने मारा जिस पर उनके बेटे के रोने की आवाज सुनाई गयी। पुलिस ऑफिसर ने कहा कि आप अपने बेटे को जेल जाने से बचाना चाहते हो तो 2 लाख मुझे भेजो । महिला ने बताया कि वह घबरा गयी और परिचित को बोल कर यूको बैंक खाते में 45000 तथा 25000 कैश जमा करवा दिया। फिर फोन आया कि एसपी साहब मान नहीं रहे है 50,000 रूपये और भेजो फिर परिचित को बोल कर बताये गये खाते में 50,000 कैश जमा कर दिये। फिर और रुपयो की मांग करने लगा। परिजित को जब जानकारी दी तो उन्होंने बताया कि यह सब ठगी है तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here